बैंकों में दूसरे दिन भी रही हड़ताल, करोड़ों का कारोबार प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में लगातार दूसरे दिन भी हड़ताल रहने से प्रदेश में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। दो दिन बैंक बंद होने से नकदी का लेनदेन नहीं हो सका। कई जगह एटीएम खाली होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब सोमवार को बैंक खुलेंगे।
उधर, दो दिवसीय हड़ताल समाप्त करते हुए बैंक यूनियनों ने मार्च में तीन दिनों तक हड़ताल करने की चेतावनी देते हुए केंद्र सरकार को उनकी मांगों पर जल्द विचार करने की मांग की। शनिवार को भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने हड़ताल की।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के प्रदेश संयोजक गोपाल शर्मा ने कहा कि 11, 12 और 13 मार्च को दोबारा तीन दिन की हड़ताल की जाएगी। मांगे फिर भी पूरी नहीं हुईं तो पहली अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी। उन्होंने कहा कि बीस फीसदी बढ़ोतरी के साथ वेतन को रिवाइज किया जाए।
सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग होनी चाहिए। स्पेशल अलाउंस को बेसिक पे में शामिल करना चाहिए। नई पेंशन स्कीम की जगह पुरानी योजना लागू होनी चाहिए। पेंशन का दोबारा निर्धारण होना चाहिए। अधिकारियों के लिए काम करने के घंटे तय होने चाहिए। अनुबंध कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन देना चाहिए।