फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bank clerk commit suicide in DharamShala

बैंक क्लर्क ने चुनरी से फंदा लगा दी जान

Tue, 21 Aug 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 21 Aug 2018 01:18 PM IST
विज्ञापन
Bank clerk commit suicide in DharamShala

कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक सीमित में कार्यरत एक क्लर्क ने फंदा लगाकर जान दे दी। दो बेटियों और पत्नी के साथ बड़ोल में रहने वाले क्लर्क ने उस समय चुनरी का फंदा लगाया, जब मकान में कोई नहीं था। वहीं कमरे में कोई सुसाइड नोट न मिलने के कारण आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार केसीसी बैंक धर्मशाला में वर्ष 2016 से लोन सेक्शन में बतौर क्लर्क सेवाएं दे रहे आलमपुर के विनोद कुमार (42) ने धर्मशाला के समीप बड़ोल में किराये पर कमरा लिया था। यहां वह पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह विनोद की पत्नी कहीं गई हुई थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसने कमरे में चुनरी से फंदा लगाकर जान दे दी। वहीं जब उसकी पत्नी कमरे में पहुंची तो विनोद की लाश फंदे से लटक रही थी। इसकी सूचना उसने पड़ोस के लोगों और पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में रखा है, जहां मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम होगा। सदर थाना धर्मशाला प्रभारी सुनील राणा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।

चौथी मंजिल से कूद गया मरीज

Bank clerk commit suicide in DharamShala

डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में एक रोगी ने अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। 52 वर्षीय सुभाष चंद पठानकोट का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह  मानसिक रोगी था।  उसे टांडा के मेडिसिन वार्ड में 17 अगस्त को दाखिल करवाया गया था। रोगी ने जैसे ही सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल से छलांग लगाई तो अफरातफरी मच गई।

सुरक्षा कर्मियों ने टांडा पुलिस चौकी को सूचित किया। गंभीर हालत में उसे इमरजेंसी में लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एमएस डॉ. जीडी गुप्ता ने बताया कि रोगी मेडिसिन वार्ड में उपचाराधीन था। उन्हें सूचना मिली कि रोगी ने छलांग लगा दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना  अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दे दी है। पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप राज ने बताया कि टांडा अस्पताल प्रशासन की शिकायत पर शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच कर शुरू कर दी है। मेडिसिन वार्ड में भर्ती अन्य रोगियों से भी सुभाष के बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed