{"_id":"65709ef745a196dd9a0b06d4","slug":"bandla-paragliding-site-will-be-seen-in-bollywood-film-stunt-scenes-filmed-above-gobind-sagar-lake-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बॉलीवुड फिल्म में दिखेगी बंदला पैराग्लाइडिंग साइट, गोबिंद सागर झील के ऊपर फिल्माए गए स्टंट सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बॉलीवुड फिल्म में दिखेगी बंदला पैराग्लाइडिंग साइट, गोबिंद सागर झील के ऊपर फिल्माए गए स्टंट सीन
Wed, 06 Dec 2023 09:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 06 Dec 2023 09:50 PM IST
सार
बिलासपुर जिले में बंदला पैराग्लाइडिंग साइट आने वाली बॉलीवुड फिल्म में दिखेगी। पहली बार बंदला पैराग्लाइडिंग किसी बड़ी फिल्म में दिखेगी।
विज्ञापन
बिलासपुर में फिल्म यूनिट।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बंदला पैराग्लाइडिंग साइट आने वाली बॉलीवुड फिल्म में दिखेगी। पहली बार बंदला पैराग्लाइडिंग किसी बड़ी फिल्म में दिखेगी। गोबिंद सागर झील के ऊपर पैराग्लाइडर से स्टंट सीन फिल्माए गए हैं। फिल्म में अभिनेत्री काजोल और कृति सेनन मुख्य भूमिका निभा रही हैं। निर्देशक शशांक चतुर्वेदी के निर्देशन में बन रही फिल्म की शूटिंग हिमाचल में चल रही है। बुधवार को बिलासपुर में फिल्म की शूटिंग की गई। इसमें बंदला पैराग्लाइडिंग साइट से पैराग्लाइडर से स्टंट के दृश्य फिल्माए गए। साथ ही झील के किनारे भी कुछ दृश्य फिल्माए गए। इससे पहले मनाली में फिल्म की शूटिंग की गई और बीड़ बिलिंग में शूटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
बिलासपुर में एक दिन ही इसकी शूटिंग की गई। फिल्म में काजोल और कृति सेनन के अलावा शाहीर शेख और तन्वी आजमी भी हैं। फिल्म घरेलू हिंसा पर संदेश दिया गया है। हिमाचल में पैराग्लाइडिंग से संबंधित सीन ही फिल्माए गए हैं। इसे ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की पूरी शूटिंग हिमाचल प्रदेश में ही की जानी थी, लेकिन आपदा के बाद इसमें परिवर्तन किया गया है। बिलासपुर में शूटिंग लिए पहुंचे टीम के सदस्यों में राधे श्याम ने बताया कि हिमाचल में काफी समय से फिल्म को लेकर अध्ययन हुआ है। फिल्म में पैराग्लाइडिंग को खेल के रूप में चुना गया है। इससे पहले देहरादून और मनाली में फिल्म की शूटिंग की गई।
विज्ञापन