फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   bandla paragliding site Acro advanced training to trainee pilots

Paragliding: बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर झील के ऊपर हवा में करतब दिखाएंगे प्रशिक्षु

Sun, 03 Dec 2023 06:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Dec 2023 06:36 PM IST
सार

प्रशिक्षक गुरप्रीत ने बताया कि तीन दिन तक प्रशिक्षु एक्रो पैराग्लाइडिंग के गुर सीखेंगे। दो दिनों तक झील के ऊपर हवा के करतब करते हुए किनारे पर उतरेंगे।

विज्ञापन
bandla paragliding site Acro advanced training to trainee pilots
बंदला में पैराग्लाइडिंग। - फोटो : संवाद

विस्तार

बंदला पैराग्लाइडिंग साइट पर एक्रो एडवांस प्रशिक्षण के लिए 11 प्रशिक्षण पायलट पहुंचे हैं। इसमें एक विदेशी महिला पायलट सहित तीन महिलाएं भाग ले रही हैं। बीड़ बिलिंग से गुरप्रीत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। साइट शुरू होने के बाद छठा बैच प्रशिक्षण के लिए यहां पहुंचा है। इस बैच में मैक्सिको से एक महिला और दो शिमला की महिलाएं भाग ले रही हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों से प्रशिक्षु पैराग्लाइडिंग का एडवांस प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षक गुरप्रीत ने बताया कि तीन दिन तक यह प्रशिक्षु एक्रो पैराग्लाइडिंग के गुर सीखेंगे। दो दिनों तक झील के ऊपर हवा के करतब करते हुए किनारे पर उतरेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे दिन इन सभी को रिजर्व पैराशूट के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में झील के बीचो बीच उतरने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान झील के बीच रेस्क्यू वोट मौजूद होती है, जो प्रशिक्षुओं को बाहर निकाल कर लाती है। प्रशिक्षण के दौरान यह वोट लगातार झील में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरप्रीत ने बताया कि यदि प्रशिक्षण में कुछ सीखना रह जाए तो चौथे दिन भी प्रशिक्षु उड़ान भरेंगे। बता दें कि इससे पहले पांच बैच यहां पर प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। एक्रो गतिविधियों के लिए यह साइट देश भर में सबसे सुरक्षित मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed