फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ban on transfers and adjustments of doctors due to rising coronavirus cases in himachal

हिमाचल सरकार का फैसला: डॉक्टरों के तबादलों, समायोजन पर बढ़ते कोरोना के चलते लगाई रोक

Fri, 07 Jan 2022 12:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Jan 2022 12:57 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों के तबादलों पर फिर रोक लगा दी है। जब तक कोरोना के मामले कम नहीं होते, समायोजन भी नहीं होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जिला उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, सभी सीएमओ को कोरोना महामारी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
Ban on transfers and adjustments of doctors due to rising coronavirus cases in himachal
डॉक्टरों के तबादलों पर रोक(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

कोरोना के मामले बढ़ते ही हिमाचल प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों, नर्सों और फार्मासिस्टों के तबादलों पर फिर रोक लगा दी है। जब तक कोरोना के मामले कम नहीं होते, समायोजन भी नहीं होंगे। विशेष परिस्थितियों में ही कर्मचारियों को इधर से उधर किया जा सकेगा। कोरोना पर काबू किया जा सके, इसको लेकर सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने फील्ड में छह हजार कर्मचारियों की तैनाती की है। सरकार ने सैंपल बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 5 से 6 हजार सैंपलिंग रोजाना हो रही है, इसे दस हजार तक करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन

कैबिनेट बैठक में बढ़ते कोरोना के मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई है।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों, सभी सीएमओ को कोरोना महामारी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश भी दिए हैं। हाल ही में हुई बैठक में स्वास्थ्य सचिव से कोरोना पर फ ीडबैक भी लिया। बताया गया कि ऑक्सीजन युक्त 11,000 बिस्तर तैयार कर लिए हैं। इनमें 1,080 आईसीयू बिस्तर शामिल हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए कहा गया है। कोरोना वार्ड में ऑक्सीजन लगाने और उतारने के लिए 1,400 स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से कोरोना का ग्राफ बढ़ा है। इसके चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों के तबादले नहीं होंगे। 

विज्ञापन

80 साल से ज्यादा उम्र के घरों में होंगे टेस्ट 

प्रदेश में 80 साल से ज्यादा उम्र के लोग जो केंद्र तक टीका लगाने नहीं आ सकते हैं, उन्हें घरों में ही बूस्टर डोज दी जाएगी। इसके अलावा खांसी, जुकाम से ग्रसित 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों के कोविड टेस्ट भी घरों में ही किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed