{"_id":"6aec8e3fd61785cbd907e697","slug":"ban-on-the-sale-of-tobacco-within-a-100-yard-radius-of-educational-institutions-shimla-news-c-19-sml1002-816325-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में तंबाकू की बिक्री पर रोक
विज्ञापन
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिए निर्देश, तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत 60 दिन चलेगा विशेष अभियान
स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायतीराज विभाग करेंगे काम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। प्रदेश को तंबाकू मुक्त बनाने और युवा पीढ़ी को तंबाकू एवं निकोटीन की लत से बचाने के लिए जिले में 60 दिन का विशेष अभियान चलाया जाएगा। शिक्षण संस्थानों की बाहरी सीमा के 100 गज के दायरे में अगर तंबाकू उत्पादों की दुकानें हैं तो वह बंद की जाएंगी। इस पर पूरी तरह रोक रहेगी।
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के तहत शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने के साथ ही अवैध बिक्री करने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, पंचायतीराज, ग्रामीण विकास और शहरी निकायों सहित सभी विभाग मिलकर काम करेंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी एसडीएम, बीडीओ और शहरी निकायों के प्रतिनिधि वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
उपायुक्त ने अधिकारियों को अभियान के दौरान प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को गतिविधियों की जिम्मेदारी सौंपी जाए और व्यापार मंडलों को भी अभियान से जोड़ा जाए। अभियान के तहत सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आईटीआई और अन्य शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाया जाएगा। संस्थानों में तंबाकू मुक्त क्षेत्र के सूचना पट्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्रवाई के लिए बनेंगे फ्लाइंग स्क्वॉड
तंबाकू नियंत्रण कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य, जिला और खंड स्तर पर फ्लाइंग स्क्वॉड नियमित निरीक्षण करेंगे। अभियान के दौरान प्रत्येक स्तर पर कम से कम 10 प्रवर्तन अभियान आयोजित करने का लक्ष्य रखा है। खुले में सिगरेट और बीड़ी की बिक्री, अवैध सिगरेट, हुक्का बार और तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुटखा, खैनी और प्रतिबंधित तंबाकू एवं निकोटीन युक्त खाद्य उत्पादों की बिक्री पर भी शिकंजा कसा जाएगा। तंबाकू की लत छोड़ने के इच्छुक लोगों को स्वास्थ्य विभाग के नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से परामर्श और आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2356 भी जारी किया गया है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सचिन शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा, जिला कार्यक्रम अधिकारी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) डॉ. राखी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।