{"_id":"645e2d1f74ad7a0f6e012e5d","slug":"ban-on-sending-file-directly-to-cm-for-permission-to-go-abroad-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को फाइल भेजने पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को फाइल भेजने पर रोक
Fri, 12 May 2023 05:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 12 May 2023 05:45 PM IST
सार
मुख्यमंत्री को फाइल भेजने पर सरकार ने रोक लगा दी है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने आईएएस, एचएएस और सचिवालय सेवाओं के अफसरों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को फाइल भेजने पर सरकार ने रोक लगा दी है। शुक्रवार को कार्मिक विभाग ने आईएएस, एचएएस और सचिवालय सेवाओं के अफसरों को इस बाबत निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव के माध्यम से ही फाइल को मंजूरी लेने के लिए भेजने को कहा गया है। विशेष सचिव कार्मिक अमरजीत सिंह की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, जिला उपायुक्तों, मंडल आयुक्तों और बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों को इस बाबत पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन
पत्र में कहा है कि कई विभागों की ओर से मुख्यमंत्री को सीधे ही विदेश जाने की मंजूरी लेने के लिए फाइलें भेजी जा रही हैं। मुख्य सचिव के ध्यान में इन मामलों को नहीं लाया जा रहा है। ऐसे में सभी को निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में विदेश में होने वाले प्रशिक्षणों और दौरों के लिए मंजूरी लेने की फाइल पहले मुख्य सचिव को भेजी जाए।
विज्ञापन