फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ban on installation of new hand pumps in himachal

हिमाचल में नए हैंडपंप लगाने पर रोक, ये है बड़ी वजह

Tue, 02 Jul 2019 09:23 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Jul 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
ban on installation of new hand pumps in himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल में अब नए हैंडपंप नहीं लगाए जा सकेंगे। प्रदेश में भूजल स्तर नीचे जाने के कारण केंद्र के निर्देश पर राज्य सरकार ने नए हैंडपंप लगाने पर रोक लगा दी है। सूबे में मानसून के दस्तक देने के बीच केंद्र के निर्देश पर हिमाचल सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


नए हैंडपंप पर रोक के अलावा बेकार एवं बंद पड़े हैंडपंपों का भी सरकार पूरा ब्योरा जुटाएगी। सिंचाई  एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 40 हजार हैंडपंप लगाए गए हैं। इनमें से कितने काम कर रहे हैं और कितने बेकार पड़े हैं, इस संबंध में सरकार अध्ययन करा रही है। अब सरकार वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा देगी, जिससे पानी की बूंद-बूंद का सदुपयोग किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में 40 हजार हैंडपंपों में से कितने काम कर रहे हैं और कितने खराब हैं, इसका पता लगाने के लिए सरकार 16 हाइड्रोलाजिस्टों की मदद लेगी। उन्होंने कहा कि कई हैंडपंप कई सालों से काम नहीं कर रहे हैं। ये हैंडपंप किन कारणों से खराब हैं, यह भी पता लगाया जाएगा। 

स्कैब रोग पर काबू : महेंद्र

बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा है कि सेब पर लगे स्कैब रोग पर काबू पाया जा चुका है। सरकार ने बागवानी विभाग के अधिकारियों की छुट्टियां तक रद्द कर दी हैं, जिससे सेब को स्कैब की बीमारी से बचाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों शिमला और मंडी के बागवानों ने शिकायत की थी कि सेब की फसल पर स्कैब का हमला हुआ है। इससे फसल के तबाह होने की आशंका बनी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed