{"_id":"61588d488ebc3e4aff130833","slug":"bamboo-village-will-be-developed-on-24-kanals-of-land-in-una-s-baul-himachal-hundreds-will-get-employment","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा फैसला: ऊना के बौल में 24 कनाल भूमि पर बनेगा बैंबू विलेज, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा फैसला: ऊना के बौल में 24 कनाल भूमि पर बनेगा बैंबू विलेज, सैकड़ों को मिलेगा रोजगार
Sun, 03 Oct 2021 12:44 PM IST
Krishan Singh
आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना
आशुतोष डोगरा, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:44 PM IST
सार
बैंबू इंडिया मिशन के तहत महाराष्ट्र पुणे स्थित निजी कंपनी बैंबू इंडिया की मदद ली जाएगी। प्रथम चरण में बांस से बनने वाले टुथ ब्रश की स्टिक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न प्रजातियों के बांस की पौध को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
बैंबू(फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते बौल में 24 कनाल भूमि पर बैंबू विलेज स्थापित किया जाएगा। जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस बैंबू विलेज में बांस से बनने वाले टुथ ब्रश का लघु प्लांट, बैंबू नर्सरी व बैंबू पार्क का निर्माण किया जाना है। बैंबू विलेज बनने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार मिल सकेगा। बैंबू इंडिया मिशन के तहत महाराष्ट्र पुणे स्थित निजी कंपनी बैंबू इंडिया की मदद ली जाएगी। प्रथम चरण में बांस से बनने वाले टुथ ब्रश की स्टिक का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा विभिन्न प्रजातियों के बांस की पौध को तैयार किया जाएगा। बैंबू पार्क के लिए वन विभाग व कृषि विभाग की मदद ली जाएगी। बौल में बांस से बनने वाले उत्पादों को तैयार करने के लिए ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैंबू विलेज के लिए अभी 70 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस बजट को भविष्य में बढ़ा दिया जाएगा। एडीसी डॉ. अमित शर्मा ने बताया कि जिला के बौल में बैंबू विलेज के लिए करीब 24 कनाल भूमि को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
एंड्रूला स्टिक प्रजाति से बनेंगे टुथ ब्रश
जिला में बांस की एंड्रूला स्टिक प्रजाति से टुथ ब्रश बनाए जाएंगे। बांस की इस प्रजाति को स्थानीय बोली में (मगर) कहा जाता है। जिला में बांस की यह प्रजाति काफी मात्रा में है। महाराष्ट्र की निजी कंपनी इस प्रजाति की जिला में आकर जांच कर चुकी है। उक्त कंपनी ने बांस की (मगर) प्रजाति को टुथ ब्रश बनाने के लिए सर्वोत्तम करार दिया है।
विज्ञापन