Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bamber firing incident: Main shooter Aman brought to Bilaspur after a year, will be produced in court today

मुख्य शूटर की होगी शिनाख्त परेड -एक दिन की न्यायिक हिरासत, फिर पुलिस रिमांड पर लेगी पुलिस

Sat, 28 Feb 2026 06:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 06:02 PM IST
सार

 शनिवार को आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Bamber firing incident: Main shooter Aman brought to Bilaspur after a year, will be produced in court today
बंबर ठाकुर गोलीकांड मामला(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

सदर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमला मामले में फरार चल रहे चौथे और मुख्य शूटर अमन कुमार उर्फ काकू को बिलासपुर पुलिस हरियाणा के रोहतक से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। शनिवार को आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जिला पुलिस एक साल से आरोपी की तलाश पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में कर रही थी। आरोपी अमन कुमार (20) पुत्र अशोक कुमार, निवासी रटोली (रोहतक) पर हरियाणा में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इसी साल 20 जनवरी को हरियाणा पुलिस की एसटीएफ ने एक मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार किया था। बिलासपुर पुलिस ने अब कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसकी कस्टडी ट्रांसफर करवाई है। नियमानुसार सबसे पहले जेल में आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी। इस दौरान गवाहों से उसकी शिनाख्त कराई जाएगी कि हमला करने वाला चौथा व्यक्ति यही था। जानकारी के अनुसार जैसे ही पहचान परेड की प्रक्रिया सफल होगी, पुलिस अदालत में आवेदन देकर आरोपी के पुलिस रिमांड की मांग करेगी। यदि पहचान परेड में आरोपी की पुष्टि हो जाती है, तभी उससे पूरे मामले की पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
गौरतलब है कि 14 मार्च 2025 को जिला बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर गोलियां बरसाई गई थीं। सदर थाना में केस दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में 3 शूटरों समेत कुल 8 आरोपियों को पहले ही सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

हमने आरोपी की कस्टडी ट्रांसफर करवा ली है। अभी उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिससे जेल में शिनाख्त परेड करवाई जा सके। पहचान सुनिश्चित होने के बाद ही पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। -शिव चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed