फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baluganj market of Shimla sealed after five new cases of Coronavirus

कोरोना के पांच नए मामले आने के बाद शिमला का बालूगंज बाजार सील

Fri, 17 Jul 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
Baluganj market of Shimla sealed after five new cases of Coronavirus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में कोरोना के पांच नए मामले आए हैं। इसके अलावा रामपुर में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। रामपुर से आईटीबीपी का जवान कोरोना संक्रमित निकला है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने इसकी पुष्टि की है।   शिमला शहर में शुक्रवार को कोरोना वायरस के एकसाथ पांच मामले आने से हड़कंप मचा रहा। इनमें बालूगंज में चार नए मामले आए हैं, जिनमें तीन वह लोग हैं जो कश्मीर से आए व्यक्ति के संपर्क में आए थे। इसके अलावा जब वह होम क्वारंटीन पर थे तो इनके साथ रहने वाला एक और व्यक्ति भी संपर्क में आकर पॉजिटिव पाया गया है। इसके अतिरिक्त दिल्ली से सब्जी का ट्रक शिमला लेकर आने वाला एक चालक भी पॉजिटिव पाया गया है।  बताया जा रहा है कि चालक शिमला में रहता है और लगातार आवश्यक खाद्य सामग्री लेकर आता जाता है। इस बीच जब चालक की तबीयत कुछ खराब होने लगी तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस चालक का परीक्षण करवाया था।

विज्ञापन


जांच में पाया गया कि यह चालक कोरोना संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब इन सभी को कोविड केयर सेंटर मशोबरा भेजने की तैयारी कर रही है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 69 केस आ चुके हैं। इनमें 25 केस एक्टिव हैं जबकि 41 मरीज बीमारी से ठीक होकर घर भेजे जा चुके हैं, तीन की मौत हो चुकी है। उधर, जिला प्रशासन ने एहतियातन बालूगंज बाजार को आगामी आदेशों तक सील कर लिया है। उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि बाजार को सील कर दिया गया है। बालूगंज बाजार से यातायात की आवाजाही रोक दी गई है। बाजार को शौचालय से लेकर जगत स्वीट्स तक और गोपाल मंदिर तक आगामी आदेशों तक पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को क्वारंटीन जोन के भीतर आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि यातायात के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। टूटू, लोअर हिमाचल के लिए बसों की आवाजाही बाया चक्कर होकर रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed