{"_id":"5f95126f8ebc3e5fa207659b","slug":"bahra-university-expelled-two-teachers-hp-private-educational-institutions-regulatory-commission-seeks-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरा विवि ने निष्कासित किए दो शिक्षक, आयोग ने तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहरा विवि ने निष्कासित किए दो शिक्षक, आयोग ने तलब की रिपोर्ट
Sun, 25 Oct 2020 11:23 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 25 Oct 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बाहरा विश्वविद्यालय से दो शिक्षकों को निष्कासित करने के मामले में निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने विवि प्रबंधन से रिपोर्ट तलब की है। सोलन जिला में स्थित निजी विवि प्रबंधन ने ऑनलाइन कक्षाएं नहीं लेने पर शिक्षकों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। उधर, आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंचे शिक्षकों की मांग पर निजी विवि से जवाबतलब किया गया है।
विज्ञापन
बाहरा विवि की ओर से लंबित वेतन जारी नहीं होने के शिक्षक आरोप लगा चुके हैं। कुछ माह पहले स्टाफ हड़ताल पर भी चला गया था। हड़ताल के समय के वेतन को लेकर भी एक मामला आयोग के पास विचाराधीन है। विवि के कुलपति ने सुप्रीम कोर्ट के ‘नो वर्क नो पे’ का हवाला देते हुए अपनी कार्रवाई को सही बताया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि इन दोनों शिक्षकों को ऑनलाइन कक्षाएं लेने और परीक्षाएं लेने को कहा गया लेकिन इससे इनकार कर दिया। इसके चलते विवि को कार्रवाई करनी पड़ी है। उधर, आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक का कहना है कि शिक्षकों की शिकायत पर विवि प्रबंधन से जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन