Mandi News: भारी बारिश से बागीनाला ने आई बाढ़, महिला बही, स्कूल भवन और पुल क्षतिग्रस्त
विधानसभा क्षेत्र द्रंग के बागी नाले में बाढ़ के के कारण यहां के प्राथमिक पाठशाला बागी के भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में तीसरे दिन भी बारिश का कहर जारी रहा। विधानसभा क्षेत्र द्रंग के बागी नाले में बाढ़ के के कारण यहां के प्राथमिक पाठशाला बागी के भवन का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चला हुआ है। इस कारण जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं, इस नाले के बहाव में अपनी गोशाला में गई एक महिला भी बह गई है। इसका सर्च करने पर भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा पानी के तेज बहाव से पुल को भी बहुत क्षति पहुंची है। गत वर्ष भी नाले में बादल फटने से आई बाढ़ में लोग जिंदा बह गए थे। नाले के आसपास किसानों के खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचा है।
प्राथमिक पाठशाला बागी के भवन की दीवारों को बाढ़ का पानी चीरता हुआ बहा ले गया। सीनियर सेकंडरी भवन सुरक्षित तो है मगर भवन में पानी घुसने से सरकारी संपति को नुकसान पहुंचा है। महिला की पहचान मणि देवी पत्नी माघु राम गांव नवलाय उप तहसील कटौला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपनी गौशाला गई थी। जहां से वापस नहीं लौटी। ऐसे में महिला साथ लगते नाले के तेज बहाव में बह गई है। सोमवार को थाना प्रभारी पधर रजत राणा की अगुवाई में एनडीआरएफ की टीम ने नाले में सर्च अभियान चलाया, लेकिन लापता का कोई पता नही चल पाया है। डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि बागी गांव में बाढ़ के पानी ने खूब कहर बरपाया। प्रशासन की टीम नुकसान का जायजा लेने बागी पहुंच गई है।