फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baby Shivya Balnatah recognized the flags of 40 countries in 1:45 minutes, created a world record

Shimla: नन्हीं शिव्या ने 1:45 मिनट में पहचाने 40 देशों के झंडे, बनाया विश्व रिकाॅर्ड

Fri, 15 Nov 2024 11:50 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू Published by: Krishan Singh Updated Fri, 15 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

रोहड़ू क्षेत्र के अन्द्रेवठी गांव की शिव्या बालनाटाह ने 1 साल 11 माह की उम्र में 1:45 मिनट में 40 देशों के झंडों और उनकी राजधानियों की पहचान कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। 

विज्ञापन
Baby Shivya Balnatah recognized the flags of 40 countries in 1:45 minutes, created a world record
शिव्या बालनाटाह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र के अन्द्रेवठी गांव की शिव्या बालनाटाह ने 1 साल 11 माह की उम्र में 1:45 मिनट में 40 देशों के झंडों और उनकी राजधानियों की पहचान कर विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। असाधारण उपलब्धि को आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की ओर से मान्यता दी गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Himachal Politics: सीपीएस नियुक्तियां रद्द होने पर सरकार के लिए सियासी संतुलन बैठाना चुनौती, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

इंदौर में सम्मानित किया
उपलब्धि के लिए शिव्या को 12 नवंबर को मध्य प्रदेश के इंदौर में सम्मानित किया गया। शिव्या की जिज्ञासा और तेज दिमाग को पहचानते हुए माता-पिता ने झंडों और राजधानियों की दुनिया से परिचित कराया। 

शिव्या के नाम और भी उपलब्धियां
शिव्या की यह पहली उपलब्धि नहीं है। इस साल की शुरुआत में 1 साल 6 माह की आयु में शिव्या ने आकृतियों, वस्तुओं, जानवरों और मानवीय भावनाओं की पहचान कर अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। इसके लिए शिव्या को आईबीआर अचीवर खिताब से सम्मानित भी किया गया था। शिव्या की असाधारण उपलब्धि से दादा रविकांत,  पिता अभय और माता आकांक्षा उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed