फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   AyodhyaVerdict 2019: plan to build Ram temple in Ayodhya was made in this city of Himachal

हिमाचल के इस शहर में बनी थी अयोध्या में राम मंदिर बनाने की योजना

Sun, 10 Nov 2019 04:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 10 Nov 2019 04:16 AM IST
विज्ञापन
AyodhyaVerdict 2019: plan to build Ram temple in Ayodhya was made in this city of Himachal
शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

छह दिसंबर 1992 को हिमाचल में अपनी सरकार गंवाने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री शांता कुमार ने राम मंदिर पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को ऐतिहासिक बताया है। शनिवार को आए इस फैसले को उन्होंने पूरे भारत के लिए सौभाग्य बताया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की नींव रखने का फैसला वर्ष 1989 में पालमपुर में ही शांता कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया था।

विज्ञापन


इसमें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत कई भाजपा और आरएसएस के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया गया था। इसके बाद राम की जन्मस्थली अयोध्या में उनका मंदिर स्थापित करने के लिए सेवकों ने कारसेवा शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


लिहाजा, केंद्र में सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने हिमाचल में शांता कुमार, राजस्थान में भैरो सिंह शेखावत, गुजरात में केशु भाई पटेल, मध्य प्रदेश में सुंदरलाल पटवा और यूपी में कल्याण सिंह की भाजपा सरकारों को गिरा दिया था। तब हिमाचल में शांता के नेतृत्व में भाजपा की सरकार को बने हुए ढाई साल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed