{"_id":"63cbcccd34e32004881c3464","slug":"avalanche-in-tholang-village-of-lahaul-valley-himachal-pradesh-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Avalanche in Lahaul: पहाड़ी से हुए दो हिमस्खलन, 15 मिनट तक हवा में उठता रहा बर्फ का बवंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Avalanche in Lahaul: पहाड़ी से हुए दो हिमस्खलन, 15 मिनट तक हवा में उठता रहा बर्फ का बवंडर
Sat, 21 Jan 2023 05:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 05:03 PM IST
सार
ठोलंग गांव के विवेक कपूर ने पहाड़ से गिरे हिमस्खलन को अपने कैमरे में कैद किया है। घाटी में पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
ठोलंग गांव के सामने पहाड़ी से हुआ हिमस्खलन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया है। इससे लाहौल घाटी में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। शनिवार को लाहौल घाटी में ठोलंग गांव के सामने वामतट की पहाड़ी से एक साथ दो नालों में हिमस्खलन हुआ है। सुबह करीब 11:00 बजे हुए हिमस्खलन को लोगों ने कैमरे में कैद किया है।
विज्ञापन
पहाड़ी से आए दोनों हिमस्खलन चंद्र भागा नदी में समा गए। पहाड़ से गिरे हिमस्खलन से उठा बवंडर 10 से 15 मिनट तक हवा में रहा। इस कारण ठोलंग और माडंग गांव कुछ समय के लिए बवंडर से ढक गए। इसमें किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
ठोलंग गांव के विवेक कपूर ने पहाड़ से गिरे हिमस्खलन को अपने कैमरे में कैद किया है। घाटी में पिछले दो सप्ताह में यह तीसरी बार हिमस्खलन हुआ है। लाहौल-स्पीति के उपायुक्त सुमित खिमटा ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फबारी के बीच लोग अनावश्यक आवाजाही न करें।
विज्ञापन