फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   auto mobile sector become booms

ऑटोमोबाइल सेक्टर पर भी जमकर बरसा पैसा

Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
auto mobile sector become booms
शिमला में बिकी 2400 कारें, 160 बाइक, महिंद्रा शो रूम हुआ आउट ऑफ स्टॉक
विज्ञापन

दिवाली के दिन भी डिलीवरी देंगी कई कंपनियां, दोपहर तक खुले रहेंगे शोरूम
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। धनतेरस पर शिमला में ऑटोमोबाइल सेक्टर पर जमकर धन बरसा। त्योहारी सीजन के दौरान शिमला में 2400 कारें और करीब 160 बाइक बिकीं। मंगलवार को सुबह से ही शहर के कार शो रूम में भीड़ जुटनी शुरू हो गई।
शाम तक महिंद्रा शो रूम आउट ऑफ स्टॉक हो गया। दिवाली के दिन भी कार कंपनियां ग्राहकों को डिलीवरी देंगी। दोपहर तक अधिकतर शोरूम खुले रहेंगे। टू व्हीलर की भी जमकर बिक्री हुई। त्योहारी सीजन के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में इस बार बंपर सेल हुई। बीते साल के मुकाबले शिमला जिले में लगभग सभी कंपनियों की बिक्री में दो गुना तक ग्रोथ हुई है। त्योहारी सीजन के दौरान गोयल मारुति ने जिले के अपने आउटलेट्स पर लगभग 1800 कारों की डिलीवरी देने का लक्ष्य रखा है। गोयल मारुति के प्रबंध निदेशक सहज शब्द गोयल ने बताया कि बीते साल के मुकाबले कारों की खरीद के लिए इस साल लोगों में अधिक उत्साह देखने को मिल रहा है। अल्टो, क्रेटा, स्विफ्ट, एस्प्रेसो गाड़ियों की अधिक डिमांड है।
विज्ञापन

स्नोव्यू ऑटोमोबाइल्स के महाप्रबंधक रिशांत वर्मा ने बताया कि नवरात्र से लेकर दिवाली तक महिंद्रा की लगभग 350 कारें बिकने की उम्मीद है। धनतेरस के दिन मंगलवार को कारों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया। हालांकि जिन लोगों की बुकिंग है उन्हें दिवाली के दिन भी गाड़ियों की डिलीवरी दी जाएगी। सबसे अधिक मांग थार की रही है। नई लांच हुई महिंद्रा एक्सयूवी 700 मॉडल की भी 20 गाड़ियां बेची गई। देव भूमि हुंडई की सेल्स मैनेजर नीतू हिमटा ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान करीब 200 वाहन बिके हैं। क्रेटा की कुछ किल्लत रही है लेकिन आई 20, सेंट्रो, निओस अधिक संख्या में बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवीएस और बजाज बाइक की रही धूम
त्योहारी सीजन के दौरान दो पहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। सबसे अधिक टीवीएस और बजाज की बाइक बिकीं। टीवीएस के डीलर लवनीश मोटर्स कच्चीघाटी के संचालक लवनीश सेठ ने बताया कि नवरात्र से लेकर धनतेरस तक करीब 80 बाइक बिक चुके हैं, दिवाली तक आंकड़ा सौ पहुंचने की उम्मीद है। बजाज बाइक के डीलर सिटी आटोमोबाइलस कच्चीघाटी के संचालक अमित गर्ग ने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान दीवाली तक करीब 50 बाइक बिकने की उम्मीद है। दोपहिया वाहन खरीदने को लेकर ग्राहकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed