{"_id":"649fc22671bd151b450179e7","slug":"auto-engine-catches-fire-on-mandi-sundernagar-national-highway-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मालवाहक ऑटो के इंजन में लगी आग, धुएं का गुब्बार देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मालवाहक ऑटो के इंजन में लगी आग, धुएं का गुब्बार देख सहमे लोग
Sun, 02 Jul 2023 01:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:20 PM IST
सार
ऑटो मंडी से नेरचौक की तरफ जा रहा था, इसमें दो लोग सवार थे। अचानक बगला के पास ऑटो के इंजन में आग लग गई और धुआं निकलना शुरू हो गया।
विज्ञापन
ऑटो के इंजन में लगी आग।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बल्ह क्षेत्र के में मंडी-सुंदरनगर नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह बगला के समीप एक मालवाहक ऑटो के इंजन में अचानक आग लग गई। इस दौरान हाईवे पर इंजन से निकलने वाले धुएं का गुब्बार देखकर हर कोई सहम गया और उचित दूरी पर ही सभी वाहन रुक गए। मालवाहक ऑटो में दो लोग सवार थे। ये दोनों सुरक्षित हैं। धुआं अधिक होने के कारण दृश्यता भी कम हो गई। इस कारण एनएच पर जाम लग गया।
विज्ञापन
करीब पांच मिनट तक मार्ग पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। इस पर एक अनुभवी व्यक्ति ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मालवाहक ऑटो का इंजन बंद कर दिया। तब जाकर धुआं शांत हुआ और वाहन आगे निकले। दरअसल यह ऑटो मंडी से नेरचौक की तरफ जा रहा था, इसमें दो लोग सवार थे।
विज्ञापन
अचानक बगला के पास ऑटो के इंजन में आग लग गई और धुआं निकलना शुरू हो गया। उधर, इस हादसे में कोई नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस थाना बल्ह में संपर्क करने पर पुलिस ने बताया कि उन्हें किसी तरह से इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन