{"_id":"56e8143a4f1c1bdc108b4a08","slug":"australia-cricket-team-at-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":" धर्मशाला पहुंची कंगारू टीम, न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला पहुंची कंगारू टीम, न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Wed, 16 Mar 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
18 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने इस मुकाबले में कंगारू टीम को प्रबल दावेदारों में से माना जा रहा है।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के ग्रुप बी की ऑस्ट्रेलिया टीम 18 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए मंगलवार को कप्तान स्टीवन स्मिथ की अगुवाई में धर्मशाला पहुंच गई। टीम दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। एचपीसीए व हवाई अड्डा के पदाधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
गगल एयरपोर्ट पर उतरने के बाद टीम के सदस्यों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोल्वो बसों से धर्मशाला लाया गया। धर्मशाला के नड्डी स्थित होटल मोक्सा में टीम को ठहराया गया है। इसके चलते होटल के बाहर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखे गए हैं। धर्मशाला पहुंचने वाले हर आने जाने वाले लोगों की सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ी जांच की जा रही है। आस्ट्रेलिया टीम बुधवार को एचपीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में भाग लेगी।
विज्ञापन
18 मार्च को धर्मशाला स्टेडियम में खेले जाने इस मुकाबले में कंगारू टीम को प्रबल दावेदारों में से माना जा रहा है। कप्तान स्टीवन स्मिथ की अगुवाई में धर्मशाला पहुंची टीम एचपीसीए स्टेड़ियम से टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच का आगाज करेगी। ग्रुप बी में शामिल आस्ट्रेलिया टीम के साथ अन्य टीमों में न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान और क्वालिफाइंग चरण से सुपर टेन में पहुंचने वाली बांग्लादेश की टीम शामिल है।
विज्ञापन
स्टीवन स्मिथ की टीम में ऐरोन फिंच, डेविड वॉर्नर, शेन वॉटसन, ग्लेन मेक्सवेल, पीटर नेविल व उसमान खवाजा जैसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज किसी भी गेंदबाज की बखियां उधेड़ सकते हैं। वहीं, जेम्स फॉक्नर, जोश हेजलवुड व जॉन हेस्टिंग व मिचेल मॉर्श गेंदबाजी की धार हैं। वही सितारों से सजी न्यूजीलैंड टीम के बुधवार को धर्मशाला पहुंचने की उम्मीद है।
मीडिया समेत प्रशंसकों को किया गया दरकिनारगगल एयरपोर्ट पहुंची आस्ट्रेलिया टीम की सुरक्षा के मद्देनजर तमाम मीडिया को भी कवरेज से दूर रखा गया। हवाईअड्डा सुरक्षा अधिकारी नितिन चौहान ने बताया कि एसीबी द्वारा खिलाड़ियों को मीडिया तथा अन्य लोगों से दूर रखने के दिशा निर्देशों के यह कदम उठाया गया।
सुरक्षा हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खिलाड़ियों को ले जाने वाली बसें भी इस तरह से डिजाइन की गई थी कि क्रिकेट प्रशंसक किसी भी तरह से अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को नहीं देख पाए। हवाईअड्डा निदेशक परविंदर तिवारी ने बताया कि विदेशी मेहमान खिलाड़ियों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े इसलिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।