Shimla News: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2023 के लिए 90 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा, दिखे उत्साहित
परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की परीक्षाएं काफी फायदेमंद होती हैं। इस परीक्षा के लिए उन्होंने तैयारी भी कर रखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2023 के पहले चरण की परीक्षा का आयोजन रविवार को प्रदेश के छह केंद्रों में किया गया। राजधानी शिमला के अलावा धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर परीक्षा करवाई गई। शिमला में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली में 90 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे। सुबह 9:00 बजे से ही छात्र और छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षा 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली।
शिमला में परीक्षा में 9वीं कक्षा के 14, दसवीं के 21, 11वीं के 32 जबकि 12वीं कक्षा के 23 छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा देने के बाद छात्र-छात्राओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ इस तरह की परीक्षाएं काफी फायदेमंद होती हैं। इस परीक्षा के लिए उन्होंने तैयारी भी कर रखी है।
अभिभावकों ने कहा कि छात्रवृत्ति की उम्मीद से उनके बच्चों का पढ़ाई की ओर ध्यान बढ़ा है। कुछ बच्चे पहले भी यह छात्रवृत्ति परीक्षा दे चुके थे। इन्होंने कहा कि अमर उजाला की इस छात्रवृत्ति का अब उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है।
परीक्षा देने के बाद उत्साहित दिखे विद्यार्थी
परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा योजना की सराहना की। विद्यार्थियों ने कहा कि इस परीक्षा से बहुत कुछ सीखने को मिला। उन्हें प्रतियोगी परीक्षा का अभ्यास भी हुआ है। 9वीं, दसवीं और ग्यारहवीं और बारहवीं के लिए अलग-अलग स्तर के प्रश्न पत्र थे। परीक्षार्थियों ने कहा कि अब उन्हें परीक्षा के परिणाम का बेसब्री से इंतजार रहेगा।
परीक्षा से बढ़ा विश्वास
पोर्टमोर में पढ़ने वाली 11वीं कक्षा की शगुन ठाकुर ने कहा कि पहली बार छात्रवृति परीक्षा देने के लिए उत्साहित थी। प्रतियोगी और स्कूल की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए इस परीक्षा से विश्वास मिलेगा। परीक्षा से आत्मविश्वास और बढ़ा।
प्रश्नपत्र देखकर दूर हो गया तनाव
सुन्नी स्कूल के 12वीं के विद्यार्थी राहुल शर्मा ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने के लिए सुबह घर से निकल गया। परीक्षा देने के बाद बहुत अच्छा लग रहा है। प्रश्नपत्र देखकर तनाव दूर हो गया।
यूट्यूब से की पढ़ाई, अच्छी हुई परीक्षा
अर्की के चंडी स्कूल के मोहित शर्मा ने बताया कि स्कूल में समाचार बोलने की बारी थी। उस दिन समाचार पत्र से परीक्षा की जानकारी मिली। पढ़ाई यूट्यूब से की है। उन्होंने कहा कि परीक्षा अच्छी हुई है।
पिछली बार टॉप किया, इस बार भी कोशिश
छोटा शिमला स्कूल की अंजली शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष भी अमर उजाला की ओर से करवाई गई अतुल माहेश्वरी परीक्षा में टॉप करके छात्रवृति प्राप्त की है। इस बार भी यही कोशिश रहेगी। इसके लिए तैयारी की है।
नेरवा से परीक्षा देने पहुंची अमानत
नेरवा से परीक्षा देने पहुंची अमानत चौहान ने कहा कि बचपन से ही पैर में चलने में दिक्कत है। स्कूल और परिवार ने पूरा सहयोग दिया है। अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा देने के लिए नेरवा से एक दिन पहले ही शिमला पहुंच गई थी।