फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   attackers made a fatal attack on the person, fired bullets in Paonta Sahib himachal

Sirmour News: पांवटा के भूपपुर में मारपीट के बाद युवक पर चलाई गोली, हमलावर फरार

Wed, 21 Dec 2022 08:59 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Dec 2022 08:59 PM IST
सार

मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। डीएसपी और एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
attackers made a fatal attack on the person, fired bullets in Paonta Sahib himachal
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

देहरादून-पांवटा साहिब एनएच-07 पर भूपपुर में बुधवार शाम आधा दर्जन लोगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस बीच मारपीट के बाद भागते हुए युवक पर आरोपियों ने कट्टे से गोली भी चलाई। गनीमत यह रही कि गोली युवक की बाजू के पास से निकल गई।  मारपीट में घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। डीएसपी और एसएचओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवपुर के ग्राम बरोटीवाला निवासी महेंद्र सिंह (28) उर्फ गल्लू सैनी पुत्र सोहन लाल बुधवार देर शाम भूपपुर मेें अपनी गाड़ी का काम करवा रहा था। इसी बीच करीब आधा दर्जन हमलावरों ने गंडासी, रॉड और लोहे की पाइप से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद जाते हुए एक हमलावर ने कट्टे से फायर कर दिया। हालांकि गोली युवक की बाजू के समीप से निकल गई। हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थेे, जो बाद में मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


इसके बाद डीएसपी रमाकांत ठाकुर और थाना प्रभारी अशोक चौहान समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने राज्य की सीमा के बैरियरों को सील कर दिया है। घायल महेंद्र सिंह का कहना है कि कुछ हमलावरों की उसने पहचान की है। इनकी पुलिस को पूरी जानकारी दी जाएगी।उधर, डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि पहले मारपीट की गई। हमलावरों ने जाते वक्त गोली चलाई। हमलावरों की तलाश की जा रही है। आसपास दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed