{"_id":"63f8d8e792f689478609e685","slug":"atal-tunnel-rohtang-restored-for-tourists-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang: अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल, किलाड़ और पांगी के लिए जा सकेंगे फोर बाई फोर वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang: अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बहाल, किलाड़ और पांगी के लिए जा सकेंगे फोर बाई फोर वाहन
Sat, 25 Feb 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:00 AM IST
सार
बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी गई थी। अब बर्फ हटने के बाद शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों के फोर बाई फोर वाहनों के लिए टनल खोल दी है
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गत दिनों हुई बर्फबारी के चलते अटल टनल रोहतांग सैलानियों के लिए बंद कर दी गई थी। अब बर्फ हटने के बाद शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने सैलानियों के फोर बाई फोर वाहनों के लिए टनल खोल दी है। इसके अलावा लाहौल-स्पीति जिले के लोग टनल से होकर सभी तरह के वाहनों में सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
लोगों की सुरक्षा को देखते हुए टनल से होकर गुजरने के लिए समयसारिणी भी तय की गई है। सभी वाहन टनल से सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक ही आर-पार हो सकेंगे। फिसलन को देखते हुए ट्रक और दोपहिया वाहनों को अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
उधर, किलाड़ और पांगी जाने के लिए सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों और सूमो गाड़ी के पहियों में चेन लगाकर चलना होगा। उपायुक्त लाहौल-स्पीति सुमित खिमटा ने बताया कि सड़क एकतरफा वाहनों की आवाजाही के लिए खुली है। इसलिए पुलिस विभाग यातायात की आवाजाही सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन