फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Tunnel Rohtang reopens for all vehicles after 22 days, attracts tourists in snowy valleys

Himachal: 22 दिन बाद अटल टनल रोहतांग सभी वाहनों के लिए बहाल, बर्फीली वादियों में लगा पर्यटकों का मेला

Fri, 13 Feb 2026 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Feb 2026 06:42 PM IST
सार

अटल टनल रोहतांग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गई है। शुक्रवार को फोर बाई फोर वाहनों के साथ साधारण वाहन भी अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल और सिस्सू तक पहुंचे। 

विज्ञापन
Atal Tunnel Rohtang reopens for all vehicles after 22 days, attracts tourists in snowy valleys
अटल टनल रोहतांग का नाॅर्थ पोर्टल। - फोटो : संवाद

विस्तार

लगभग 22 दिन बाद अटल टनल रोहतांग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल हो गई है। शुक्रवार को फोर बाई फोर वाहनों के साथ साधारण वाहन भी अटल टनल के नाॅर्थ पोर्टल और सिस्सू तक पहुंचे। 23 जनवरी को भारी बर्फबारी होने के बाद अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद हो गई थी। लगभग एक सप्ताह से पर्यटक वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा जा रहा था। इससे आगे सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही जा पर रहे थे। शुक्रवार को सड़क की बेहतर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सभी प्रकार के वाहनों को अटल टनल तक जाने की अनुमति दी।

विज्ञापन

सुबह ही बड़ी संख्या में पर्यटक अटल टनल पहुंचे। टनल के साउथ पोर्टल और नाॅर्थ पोर्टल में बर्फ के बीच पर्यटकों ने खूब मस्ती की। हालांकि, पार्किंग के अभाव में वाहन सड़क किनारे ही खड़े किए जा रहे हैं। पर्यटन कारोबारी अभिषेक, अक्षित कुमार, अंकित वर्मा ने कहा कि टनल तक पर्यटक वाहनों के पहुंचने से कारोबार में इजाफा होने की उम्मीद है। कुछ दिन बाद कोकसर और सिस्सू में भी शीतकालीन खेलें व अन्य गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। पर्यटक सोलंगनाला से अटल टनल तक बर्फ का आनंद ले सकते हैं। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि अब अटल टनल सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मनाली-केलांग के बीच बस सेवा का ट्रायल, सोमवार से दौडे़ंगी बस
उधर, बर्फबारी के चलते मनाली-केलांग के बीच बंद पड़ी बस सेवा को शुरू करने के लिए निगम ने कसरत शुरू कर दी है। इसके लिए शुक्रवार को निगम ने इस मार्ग पर बस का ट्रायल किया है। हालांकि, ट्रायल पूरी तरह से सफल नहीं रहा है। लेकिन ट्रायल के दौरान जिन स्थानों में बस की आवाजाही करने में दिक्कत हुई है उन स्थानों को प्रशासन ने बीआरओ को दुरुस्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। ऐसे में प्रशासन और निगम ने दावा किया है कि सोमवार तक मनाली-केलांग के बीच बस सेवा आरंभ कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed