फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   atal tunnel rohtag news: 12.73 lakh vehicles crossed atal tunnel rohtag in year 2022

Atal Tunnel: अटल टनल से साल 2022 में रिकॉर्ड वाहन आरपार, 12.73 लाख वाहन गुजरे

Wed, 04 Jan 2023 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति))
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Jan 2023 12:49 PM IST
सार

2021 में करीब आठ लाख जबकि 2022 में पौने 13 लाख वाहन टनल के आरपार हुए। टनल से लाहौल-स्पीति के लोगों के लिए भी 12 महीने आवागमन करना आसान हो गया है। 

विज्ञापन
atal tunnel rohtag news: 12.73 lakh vehicles crossed atal tunnel rohtag in year 2022
अटल टनल रोहतांग - फोटो : संवाद

विस्तार

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। टनल को निहारने वालों की संख्या साल दर साल बढ़ रही है। टनल से वर्ष 2022 में रिकॉर्ड 12,73,988 वाहन आरपार हुए। इनमें 6,22,988 वाहन नॉर्थ पोर्टल तक पहुंचे औंर 6,50,711 वाहन साउथ पोर्टल तक वापस आए। वर्ष 2021 में 7,99,941 वाहन ही अटल टनल से गुजरे थे। 

विज्ञापन


लाहौल-स्पीति पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 में अटल टनल रोहतांग में 7,99,941 वाहन आरपार हुए थे। 3,76,870 वाहन मनाली की ओर से नॉर्थ पोर्टल तक गए थे जबकि 4,23,071 वाहन नॉर्थ पोर्टल से मनाली की ओर आए थे। जून में 2,25045, दिसंबर में 2,02,974 और मई के महीने में 2,11,824 वाहन अटल टनल से गुजरे।
विज्ञापन


26 दिसंबर 2022 के दिन रिकॉर्ड वाहन गुजरे। इस दिन 19,383 वाहनों ने टनल में प्रवेश किया। टनल का लोकार्पण होने के बाद यह किसी भी दिन सबसे अधिक वाहनों की संख्या थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन अक्तूबर 2020 को पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था टनल का शुभारंभ। उस वर्ष तीन माह में हजारों वाहन ही टनल से गुजरे। 2021 में करीब आठ लाख जबकि 2022 में पौने 13 लाख वाहन टनल के आरपार हुए। टनल से लाहौल-स्पीति के लोगों के लिए भी 12 महीने आवागमन करना आसान हो गया है। 


4.73 लाख वाहनों की वृद्धि    
लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि वर्ष 2021 की तुलना में 2022 में लगभग 4.73 लाख वाहनों की वृद्धि हुई है। साल दर साल ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed