फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Shresth Shahar Yojna kullu and nahan nagar parishad get one-one crore rupee award

Atal Shresth Shahar Yojna: कुल्लू और नाहन नगर परिषद को एक-एक करोड़ पुरस्कार

Thu, 21 Jul 2022 07:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 21 Jul 2022 07:49 PM IST
सार

वर्ष 2020 में बेहतरीन कार्य के लिए नगर पंचायतों में चौपाल, गगरेट और कोटखाई को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। तीनों नगर पंचायतों को 75, 50 और 25 लाख रुपये मिले।

विज्ञापन
Atal Shresth Shahar Yojna kullu and nahan nagar parishad get one-one crore rupee award
नाहन नगर परिषद को एक करोड़ रुपये का पुरस्कार देते शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज। - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी अटल श्रेष्ठ शहर योजना में नगर परिषद कुल्लू और नगर परिषद नाहन मालामाल हो गई हैं। विभिन्न क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए दोनों नगर परिषदों को एक-एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली के सभागार में पारितोषिक वितरण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने वर्ष 2020 और 2021 में विजेता रहने वाली नगर परिषदों और नगर पंचायतों को सम्मानित किया। शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर भी मौजूद रहे। नगर परिषद नाहन को वर्ष 2020 और कुल्लू को 2021 में बेहतरीन कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने बजट भाषण में शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए नगर परिषदों और नगर पंचायतों में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए अटल श्रेष्ठ शहर योजना शुरू की है। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते समारोह नहीं हो पाया था। इस बार एकसाथ दो वर्षों का सम्मान समारोह हुआ। शहरी विकास विभाग के अधिकारियों की टीम की ओर से तय मापदंडों के अनुसार सफाई व्यवस्था, आय के साधन बढ़ाने, पार्क, पार्किंगों के निर्माण, शहरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं जुटाने में बेहतरीन कार्य करने वाली नगर परिषदों को चुना गया था। 
विज्ञापन


वर्ष 2020 में बेहतरीन कार्य के लिए नगर पंचायतों में चौपाल, गगरेट और कोटखाई को क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार मिला। तीनों नगर पंचायतों को 75, 50 और 25 लाख रुपये मिले। 2021 के लिए पहले स्थान पर रही जिला सोलन की अर्की नगर पंचायत को 75 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया। दूसरे स्थान पर सुन्नी को 50 लाख और तीसरे स्थान पर रहे नारकंडा को 25 लाख का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाहन नगर परिषद को प्रथम, मनाली को द्वितीय और कुल्लू को तीसरा पुरस्कार मिला। तीनों नगर परिषदों को एक  करोड़, 75 लाख और 50 लाख का पुरस्कार मिला। वर्ष 2021 में नगर परिषद कुल्लू को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक करोड़ रुपये का ईनाम मिला। नगर परिषद ऊना द्वितीय रही। ऊना को 75 लाख और तीसरे स्थान पर रही बद्दी नगर परिषद को 50 लाख का पुरस्कार मिला। इस अवसर पर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार, विभाग के निदेशक मनमोहन शर्मा, संयुक्त निदेशक राखी सिंह भी मौजूद रहे।


नगर निगम भी होंगे योजना में शामिल : सुरेश
सुरेश भारद्वाज ने कहा कि पहले हिमाचल में सिर्फ शिमला एक ही नगर निगम था। भाजपा सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाकर पांच कर दी है। लिहाजा, अटल श्रेष्ठ शहर योजना में अब नगर निगमों को भी शामिल किया गया है। अगले वर्ष से नगर पंचायतों और नगर परिषदों के साथ नगर निगमों को भी पुरस्कार मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed