Atal University: पोस्ट बेसिक बीएससी, एमएससी नर्सिंग की अनुपूरक परीक्षाएं 18 जून से, शेड्यूल जारी
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग दूसरे साल की अनुपूरक परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो रही हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक ने शेड्यूल जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग दूसरे साल की अनुपूरक परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो रही हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक ने शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी 30 मई से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि तीन जून होगी। इसके अलावा लेट फीस 2,000 रुपये के साथ अभ्यर्थी पांच जून तक कर भी आवेदन कर पाएंगे। परीक्षा फार्मों को ऑनलाइन सत्यापन, संस्थान के प्रमुखाें और संबंधित विषयों के शिक्षकों की ओर से इंटरनल असेस्मेंट के अंक सात जून तक देने होंगे।
11 जून तक अभ्यर्थियों की ओर से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकेंगे। 18 जून से अनुपूरक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। बता दें कि सभी विषयों की परीक्षा देने वालों को 4,000 रुपये फीस जमा करवानी होगी। जबकि प्रति विषय 1,000 रुपये की राशि का वहन करना होगा। उधर, अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने सभी अभ्यार्थियों से आग्रह किया है कि वह शेड्यूल के अनुसार परीक्षाओं के लिए परीक्षा फार्म भरें।