फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Atal Medical University: Schedule of supplementary examinations of Post Basic B.Sc and M.Sc Nursing first year

Atal University: पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग पहले साल की अनुपूरक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

Wed, 22 May 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 May 2024 06:07 PM IST
सार

परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जोकि 24 मई तक चलेगी। इसके अलावा लेट फीस के साथ 28 मई तक 2,000 अतिरिक्त फीस देकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Atal Medical University: Schedule of supplementary examinations of Post Basic B.Sc and M.Sc Nursing first year
अटल मेडिकल और अनुसंधान विवि नेरचौक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग पहले साल की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 18 जून से शुरू होने जा रही हैं। इसके लिए अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौके ने शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है जोकि 24 मई तक चलेगी। इसके अलावा 28 मई तक 2000 रुपये लेट फीस देकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


29 मई सभी संस्थानों के प्रमुखों की ओर से इंटरनल असेसमेंट मार्क्स देने और सत्यापन का अंतिम दिन होगा। 10 जून को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षाएं 18 जून से शुरू हो जाएंगी। बता दें कि इन परीक्षाओं में सभी विषयों के पेपर देने के लिए 3000 रुपये फीस देनी पड़ेगी, जबकि एक पेपर देने के लिए 1000 रुपये फीस देने होगी। अटल मेडिकल एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि परीक्षाएं 18 जून से शुरू होनी हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन

पीजी डिग्री, डिप्लोमा कोर्स के परीक्षा फार्म भरने की तिथि 25 मई तक बढ़ाई
वहीं, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने छात्रों की मांग पर स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स की जून में आयोजित की जाने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि को 25 मई तक बढ़ा दिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस संदर्भ में जारी अधिसूचना के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री, डिप्लोमा कोर्स, एलएलबी, एमटीटीएम और बीएचएम इवन सेमेस्टर की रेगुलर, रीअपीयर और ऑड सेमेस्टर की रीअपीयर परीक्षाओं के अलावा विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फाॅर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन स्टडीज (इक्डोल) पीजी डिग्री डिप्लोमा कोर्स विद्यार्थियों के जनवरी बैच की ऑड सेमेस्टर, रीपीयर और इवन सेमेस्टर की रीअपीयर परीक्षाओं के परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि अब 25 मई की गई है। इसके बाद ऑनलाइन जमा होने वाले परीक्षा फार्म पर छात्रों को विवि के तय किए नियमों के अनुसार लेट फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed