अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी हिमाचल: एमबीबीएस और बीडीएस के लिए 10 फरवरी से होगी दूसरे राउंड की काउंसलिंग
परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को खाली सीटों का विवरण दे दिया गया है। सभी से कॉलेज की च्वाइस मांगी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से च्वाइस के साथ टोकन फीस जमा करवाने का आग्रह किया है। कहा कि सरकारी कॉलेज के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को टोकन फीस दस हजार, जबकि आरक्षित वर्ग को 5000 देनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचौक ने प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पहले दौर में खाली रहीं एमबीबीएस और बीडीएस की सूची जारी कर दी है। 11 डेंटल और मेडिकल कॉलेजों में 372 सीटें खाली रह गई हैं। इनमें बीडीएस की 200 और एमबीबीएस की 172 सीटें हैं। गुरुवार से दूसरी काउंसलिंग में ये सीटें भरी जाएंगी। 10 और 12 फरवरी को अभ्यर्थियों से कॉलेज की च्वाइस मांगी गई है। 18 फरवरी को कॉलेज का आवंटन होगा। 21 से 24 फरवरी को दाखिला प्रक्रिया होगी।
दूसरे राउंड की काउंसलिंग में च्वाइस के साथ टोकन फीस भी देनी होगी। यह फीस हर बार दूसरे दौर में ली जाती है। संबंधित कॉलेज को विवि की ओर से ट्रांसफर कर दी जाती है, जिसे बाद में फीस में एडजस्ट कर दिया जाता है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों को खाली सीटों का विवरण दे दिया गया है। सभी से कॉलेज की च्वाइस मांगी है। उन्होंने अभ्यर्थियों से च्वाइस के साथ टोकन फीस जमा करवाने का आग्रह किया है। कहा कि सरकारी कॉलेज के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को टोकन फीस दस हजार, जबकि आरक्षित वर्ग को 5000 देनी होगी। उधर, सरकारी डेटल कॉलेज के लिए 20 हजार, निजी डेंटल कॉलेज के लिए 50 हजार होगी। एमएमयू में यह फीस सभी के लिए एक लाख रुपये होगी।
बीडीएस में पहले राउंड में ये सीटें रहीं खाली
बीडीएस में डेंटल कॉलेज पांवटा साहेब में 81 सीटें खाली रही हैं। इनमें एचपी कोटे की 41 और मैनेजमेंट कोटे की 40 सीटें हैं। भोजिया डेंटल कॉलेज नालागढ़ में 49 सीटें खाली हैं। इनमें 21 एचपी और 28 मैनेजमेंट कोटे की हैं। डेेटल कॉलेज सुंदरनगगर 45 खाली सीटों में 22 एचपी और 23 मैनेजमेंट कोटे की हैं। शिमला डेंटल कॉलेज में खाली सभी 25 सीटें एचपी कोटे की हैं।
एमबीबीएस की खाली सीटें
एमबीबीएस में आईजीएमसी में खाली सभी 11 सीटें एचपी कोटे की हैं। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में 13 सीटें एचपी कोटे की खाली हैं। नेरचौक में 1 एचपी और एक प्रबंधन कोटे की हैं। टीएमसी में पांच और मेडिकल कॉलेज चंबा में खाली 12 सीटें एचपी कोटे की हैं। नाहन मेडिकल कॉलेज में 8 सीटें एचपी कोटे की हैं। एमएमयू कुमारहट्टी सोलन में 122 सीटें खाली हैं। इनमें एचपी कोटा 25 और मैनेजमेंट कोटे की 97 सीटें हैं।
बीएएमएस और बीएचएमएस की पहली आवंटन सूची जारी
वहीं, हिमाचल प्रदेश विवि ने बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में सत्र 2021-22 में विभिन्न संबद्ध संस्थानों में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के तहत काउंसलिंग के पहले दौर के बाद अस्थायी सीट आवंटन की सूची जारी कर दी है। इसे विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। सूची में शामिल विद्यार्थियों को 15 और 17 फरवरी को आवंटित कॉलेजों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना होगा। दस्तावेजों की छानबीन के बाद स्थायी प्रवेश मिलेगा।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि कॉलेज के स्तर पर बनी एडमिशन कमेटी दस्तावेजों के आधार पर तय पात्रता शर्र्तों को मद्देनजर रखते हुए प्रवेश पर अंतिम निर्णय देगी। उन्होंने कहा कि काउंसलिंग के हुए पहले दौर में नीट यूजी-2021-22 के प्राप्तांक आधार पर भरे गए ऑनलाइन फार्म और दस्तावेजों के आधार पर ही अस्थाई सीट आवंटन सूची तैयार की गई है। कॉलेजों में रिपोर्ट करने पर विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन फार्म का प्रिंट, संबंधित श्रेणी और शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्रों की मूल प्रति सहित प्रोस्पेक्टस में दिए गए दिशा-निर्देशों के आधार पर आवश्यक दस्तावेज दिखाने होंगे।