फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Assistant Town Planner murder case Supreme Court has taken suo moto

कब्जा हटाने गई महिला अफसर की हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार को लगाई फटकार

Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Assistant Town Planner murder case Supreme Court has taken suo moto

हिमाचल प्रदेश के कसौली में अवैध निर्माण ढहाने गई महिला अधिकारी की हत्या की घटना का सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। शीर्ष अदालत ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि अगर हमारे आदेश का पालन करने गए अधिकारियों की हत्या होगी तो हमारे लिए आदेश पारित करना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

कसौली गोलीकांड: आरोपी ने पलटकर पिस्तौल दिखाई तो उल्टे पैर भाग गई पुलिस
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर होटल-रिजॉर्ट में अवैध निर्माण ढहाने पहुंचीं सहायक टाउन प्लानर शैल बाला शर्मा (51) को कसौली में नारायणी गेस्ट हाउस की मालिक के बेटे विजय ठाकुर ने कहासुनी के दौरान गोली मार दी थी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध निर्माण हटाने गई टीम की महिला अधिकारी को होटल मालिक ने मारी गोली, मौत
इसके अलावा पीडब्ल्यूडी का एक कर्मी गोली लगने से घायल है, जिसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती किया गया। आरोपी तीन गोलियां मारने के बाद फरार हो गया। न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने दिनदहाड़े हुए हत्याकांड को बेहद गंभीर बताया।
इस कातिल ने मारी महिला अफसर को गोली, बिजली बोर्ड में है बड़े पद पर तैनात
उन्होंने कहा कि सरकारी अधिकारी कोर्ट के निर्देश का पालन करने के लिए अवैध निर्माण सील करने गए थे। उन्हें ऐसा करने से रोकना अदालत के आदेश का अनादर करना है। पीठ ने इस पर भी हैरानी जताई कि जब महिला अधिकारी अवैध निर्माण ढहाने पहुंचीं थीं तो वहां 100 से अधिक लोगों की भीड़ क्या कर रही थी।

आखिर आरोपी भाग कैसे गया?

Assistant Town Planner murder case Supreme Court has taken suo moto

इस मसले पर वीरवार को सुनवाई होगी। बुधवार को उस गैर सरकारी संगठन की ओर से इस मामले का उल्लेख किया गया, जिसकी याचिका पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने कसौली में अवैध निर्माण ढहाने का आदेश दिया था।

गत 17 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी के आदेश पर मुहर लगा दी थी। हिमाचल सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा, हम सभी शीर्ष अदालत के आदेश का पालन करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस पर पीठ ने कहा, क्या लोगों को मारकर आदेश का पालन होगा। पीठ ने साफ किया कि राज्य सरकार को यह बताना होगा कि क्या कमियां रहीं? क्या महिला अधिकारी को पर्याप्त सुरक्षा दी गई थी? आखिर दिनदहाड़े गोली मारकर आरोपी मौके से कैसे भाग गया।

 

आरोपी पर एक लाख का ईनाम

Assistant Town Planner murder case Supreme Court has taken suo moto

फरार हत्या आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का ईनाम घोषित कर दिया है। प्रदेश पुलिस ने यह ईनाम आरोपी की पुख्ता सटीक सूचना देने या पकड़ने वाले के लिए रखा है।  पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ को टीमें भेज दी हैं।

महिला अधिकारी पर गोली चलाने का आरोपी विजय ठाकुर बिजली बोर्ड में कार्यरत हैं। बोर्ड मुख्यालय कुमार हाउस में निदेशक सिविल के पीए के पद पर कार्यरत विजय इन दिनों तीन हफ्ते की छुट्टी पर है। बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि 23 अप्रैल से 11 मई तक विजय ठाकुर ने तीन हफ्ते की छुट्टी ली हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed