फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assessment of loss in Himachal on the lines of Joshimath

Himachal Disaster: डीसी राणा बोले- जोशीमठ की तर्ज पर हिमाचल में हो रहा नुकसान का आकलन

Thu, 31 Aug 2023 08:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Aug 2023 08:29 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से प्रदेश में पीडीएनए करने का आग्रह किया था जिसके बाद गुरुवार को 6 जिलों के अधिकारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

विज्ञापन
Assessment of loss in Himachal on the lines of Joshimath
निदेशक आपदा प्रबंधन डीसी राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्राकृतिक आपदा के बाद उत्तराखंड के जोशीमठ की तर्ज पर हिमाचल में भी आपदा पश्चात आवश्यकता मूल्यांकन (पीडीएनए) किया जाएगा। इस मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश को पुर्ननिर्माण के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक सहयोग लेने में आसानी होगी। प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) से प्रदेश में पीडीएनए करने का आग्रह किया था जिसके बाद गुरुवार को 6 जिलों के अधिकारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। निदेशक आपदा प्रबंधन डीसी राणा ने बताया कि पीडीएनए की मदद से प्रदेश को हुई भौतिक क्षति और आर्थिक नुकसान का मूल्यांकन किया जाएगा। जिससे प्रभावित क्षेत्रों की तत्काल, अल्पकालिक और दीर्घकालिक जरूरतों की पहचान कर उनसे उबरने में मदद मिलेगी और पुनर्निर्माण योजनाएं बनाई जा सकेंगी।

विज्ञापन


चंबा, मंडी, कुल्लू, किन्नौर शिमला और सोलन जिले के बाद बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, लाहौल और स्पीति और ऊना जिले में पीडीएनए होगी। इसी कड़ी में वीरवार को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की सहायता से मूल्यायंकन शुरू किया गया। बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, लाहौल और स्पीति और ऊना जिलों के जिला प्रशासन के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें पीडब्ल्यूडी, बिजली, कृषि, बागवानी, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग के पदाधिकारियों ने भाग लिया। एनडीएमए टीम के विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। एनडीएमए के संयुक्त सचिव कुणाल सत्यार्थी ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य जिला स्तरीय अधिकारी को अपने क्षेत्रों में नुकसान का आकलन सही तरीके से कर डाटा संग्रहण एवं ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अपलोड करने की जानकारी देना था।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed