फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania left for Sydney to participate in the 67th Commonwealth Parliamentary

हिमाचल: 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया सिडनी रवाना

Mon, 04 Nov 2024 05:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 5 से 8 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
Assembly Speaker Kuldeep Singh Pathania left for Sydney to participate in the 67th Commonwealth Parliamentary
हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में 5 से 8 नवंबर 2024 तक आयोजित होने वाले 67वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने रवाना हो गए हैं। उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा सचिव विधानसभा यशपाल शर्मा भी शामिल हैं। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्य विधान मंडलों,विधान परिषद के पीठासीन एवं उपपीठासीन अधिकारी भी जा रहे हैं। इनमें केंद्र शासित प्रदेशों के पीठासीन अधिकारी भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र के चेयरमैन तथा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह पठानिया राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र जोन-2 के संयोजक भी हैं, जिसमें हिमाचल सहित पांच राज्य शामिल हैं।  कुलदीप सिंह पठानिया 5 से 8 नवंबर तक इस सम्मेलन के लिए ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख शहर सिडनी में ही मौजूद रहेंगे। इस दौरान वह अलग–अलग समय पर चर्चा के  लिए चयनित तीन महत्वपूर्ण विषयों पर सम्मेलन के दौरान अपना संबोधन भी देंगे। सम्मेलन के बाद पठानिया तीन देशों क्रमश: न्यूजीलैंड, जापान तथा दक्षिण कोरिया के अध्ययन प्रवास पर रहेंगे।  अध्ययन प्रवास के दौरान विधानसभा अध्यक्ष इन देशों की राजनीतिक, आर्थिक तथा प्रशासनिक व्यवस्था का गहन अध्ययन करेंगे तथा सामरिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


विदेश जाने से पूर्व पठानिया ने कहा कि राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन एक महत्वपूर्ण आयोजन है, जिससे पूरा विश्व एक मंच पर एकत्र होगा तथा सद्भावना, वैश्विक विचारधारा तथा एकता व शांति का महासंगम देखने को मिलेगा। पठानिया ने कहा कि इस तरह के आयोजन ही पूरे विश्व को एक मंच पर ला सकते हैं जबकि सभी देशों के हर राज्य से चुने हुए प्रतिनिधि अपने संबोधन के माध्यम से जहां विश्व में शांति व एकता का संदेश देने की कोशिश करेंगे, वहीं अपने–अपने दृष्टिकोण से पूरे विश्व समुदायों को भी अवगत करवाने का प्रयास करेंगे। कुलदीप सिंह पठानिया के साथ प्रवास के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार तथा विधानसभा सचिव भी साथ में रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed