फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   assembly news today: Proposal sent to the Finance Department to fill the posts of art and physical teachers, recruitment of college professors soon

विधानसभा: कला और शारीरिक शिक्षकों के पद भरने का वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव, कॉलेज प्राध्यापकों की भर्ती जल्द

Wed, 11 Aug 2021 05:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 11 Aug 2021 05:02 PM IST
सार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि शास्त्री के 909 और भाषा शिक्षकों के 625 पद बैचवाइज और सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिए जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
assembly news today: Proposal sent to the Finance Department to fill the posts of art and physical teachers, recruitment of college professors soon
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि कला और शारीरिक शिक्षकों के 1690 पद भरने का प्रस्ताव वित्त महकमे को मंजूरी के लिए भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी मिलते ही इस भर्ती प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। विधायक आशा कुमारी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि शास्त्री के 909 और भाषा शिक्षकों के 625 पद बैचवाइज और सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिए जिला उपनिदेशकों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सीएंडवी शिक्षकों के 4839 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें पीईटी के 1841, कला शिक्षकों के 1701, शास्त्री के 743, भाषा शिक्षकों के 319, होम साइंस शिक्षक के 112, उर्दू शिक्षकों के 70, पंजाबी शिक्षकों के 32, योग शिक्षकों के 8, संगीत शिक्षकों के 11, बैंड मास्टर के दो पद रिक्त हैं। 

विज्ञापन


कॉलेज प्राध्यापकों के 577 पद जल्द भरे जाएंगे
 शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि कॉलेज प्राध्यापकों के 577 पद जल्द भरे जाएंगे। विधानसभा में विधायक विनय कुमार के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट भाषण में शिक्षा विभाग में विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों के चार हजार पद भरने का फैसला लिया है। इन पदों को भरने का प्रस्ताव परामर्शी विभाग को प्रस्तुत किया गया है।
विज्ञापन


सीबीआई से मंजूरी लेकर विद्यार्थियों को जारी की जा रही छात्रवृत्ति
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया है कि सीबीआई से मंजूरी लेकर पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की राशि जारी की जा रही है। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी के सवाल का लिखित जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि छात्रवृत्ति घोटाले के चलते सीबीआई से मंजूरी लिए बिना अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप जारी नहीं की जा सकती है। ऐसे में इस प्रक्रिया में कुछ समय लग रहा है। वर्ष 2020-21 की अनुसूचित जनजाति पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के तहत 2423 लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन पूरी कर ली गई है। इसी तरह अनुसूचित जाति पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में 14596 लाभान्वित विद्यार्थियों की वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed