फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Askaliya and Siddu are made at home on Makar Sankranti.

Shimla News: मकर संक्रांति पर घरों में बनीं अस्कलियां और सिड्डू

Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Askaliya and Siddu are made at home on Makar Sankranti.
जुन्गा (शिमला)। मकर संक्रांति क्योंथल क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गिरि नदी के दोनों ओर शिमला और सिरमौर जिले में बैशाखी, हरियाली, दिवाली और माघ की साजी पर कुल देवी और देवता की पूजा करने का विशेष विधान है। लोहड़ी के दिन लोग सिड्डू और अस्कलियां बनाते हैं और इसे घी के साथ खाते हैं। संक्रांति के दिन लोग अपने घरों में पारंपरिक व्यंजन खीर और पटांडे बनाते हैं। इससे पहले लोग अपने गांव के मंदिरों में जाकर देवी-देवताओं के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। लोगों की आस्था है कि इन चार बड़ी साजी पर पीठासीन देवता की पूजा से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक दयाराम वर्मा, अतर सिंह ठाकुर, दौलत राम मेहता ने बताया कि मकर संक्रांति का त्योहार क्योंथल में केवल पारंपरिक व्यंजनों के साथ मनाया जाता है। वरिष्ठ नागरिक दौलतराम मेहता ने कहा कि माघी पर्व से दिन बढ़ने और रातें घटने लग जाती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article