{"_id":"65116ecbbb3d88bc81038109","slug":"asian-games-indian-women-s-handball-team-lost-to-japan-in-the-opening-match-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन गेम्स: शुरुआती मैच में जापान से हारी भारतीय महिला हैंडबाल टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन गेम्स: शुरुआती मैच में जापान से हारी भारतीय महिला हैंडबाल टीम
Mon, 25 Sep 2023 04:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Sep 2023 04:59 PM IST
सार
भारतीय महिला हैंडबाल टीम को अपने शुरुआती मैच में सोमवार को जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान ने ग्रुप बी के इस मुकाबले को 41-13 के बड़े अंतर से अपने नाम किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला हैंडबॉल टीम
- फोटो : संवाद
विस्तार
एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबाल टीम को अपने शुरुआती मैच में सोमवार को जापान से हार का सामना करना पड़ा। जापान ने ग्रुप बी के इस मुकाबले को 41-13 के बड़े अंतर से अपने नाम किया। भारत के लिए मोनिका ने कोशिश की। मोनिका ने चार गोल कर चौथे मिनट में बढ़त दिला दी थी।
विज्ञापन
हालांकि, जापान ने इसके बाद वापसी कर 30 मिनट के पहले हाफ में 21-4 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी 20 अंक बनाकर भारत पर एकतरफा जीत दर्ज की। भारतीय टीम अपने अगले मैच में बुधवार को हांगकांग से भिड़ेगी। इस ग्रुप में चीन की टीम भी है। ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारतीय महिला हैंडबाल टीम में हिमाचल प्रदेश की सात खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन