फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Asian Games 2023 India women kabaddi team Captain Ritu Negi and pushpa rana receive warm welcome in shillai

Asian Games: रितु नेगी, पुष्पा राणा पर बरसे फूल; लोग बोले- बेटियों ने बढ़ाया मान

Sat, 14 Oct 2023 07:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 14 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

रितु नेगी ने कहा कि माता-पिता, कुल देवी-देवता, गुरुजनों और लोगों के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने शिलाई क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार से हॉस्टल खोलने की मांग की।

विज्ञापन
Asian Games 2023 India women kabaddi team Captain Ritu Negi and pushpa rana receive warm welcome in shillai
दोनों गोल्डन गर्ल्स ने खुली जीप में सवार होकर स्थानीय लोगों और प्रशंसकों का आभार जताया। - फोटो : संवाद

विस्तार

चीन के हांगझोऊ में सोना जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी और होनहार खिलाड़ी पुष्पा राणा का शनिवार को गृहक्षेत्र शिलाई में जोरदार स्वागत हुआ। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर रितु, पुष्पा के नारे लगाए। सिरमौर कबड्डी एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, चूड़ेश्वर सेवा समिति और व्यापार मंडल ने रितु और पुष्पा को नोटों के हार पहनाए और शॉल-टोपी पहनाकर स्वागत किया।

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि बेटियों ने देशभर में अपने मां-बाप समेत पूरे जिले का मान बढ़ाया है। पूर्व शिलाई बाजार में रोड शो निकाला गया, जहां दोनों गोल्डन गर्ल्स ने खुली जीप में सवार स्थानीय लोगों, प्रशंसकों का आभार जताया। इस दौरान रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी, मां पूर्णिमा नेगी, जिला सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा, ग्यार सिंह नेगी, जवाहर देसाई और एसडीएम सुरेश सिंघा, बीडीओ शिलाई भी मौजूद रहे। एसडीएम ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विश्राम गृह शिलाई में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान महिलाएं, पुरुष, युवा समेत बच्चों ने भी भाग लिया। 
विज्ञापन


सबके आशीर्वाद से मिली ऐतिहासिक जीत 
रितु नेगी ने कहा कि माता-पिता, कुल देवी-देवता, गुरुजनों और लोगों के आशीर्वाद से ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने शिलाई क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार से हॉस्टल खोलने की मांग की। पुष्पा राणा ने कह कि बेटियों को हर क्षेत्र में प्रोत्साहित करें और ताकि वह आगे बढ़कर देश का नाम रोशन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालागढ़ पहुंचीं सुषमा और निधि, गाजे-बाजे के साथ स्वागत, दोनों ने कोच को पहनाए मेडल
एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी में गोल्ड दिलाने वाली टीम की सदस्य सुषमा शर्मा और निधि शर्मा का राजपुरा स्थित खेलो इंडिया छात्रावास में स्वागत किया। राजपुरा स्पोर्ट्स क्लब और पंचायत के लोगों ने बेटियों का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया और दोनों को नोटों के हार पहनाए।

निधि शर्मा ने सफलता का श्रेय कोच संजीव ठाकुर समेत अपने परिजनों को दिया। कोच ने उनका कॅरिअर बनाने में दिन रात मेहनत की और आज इसका फल उन्हें मिला है। कहा कि उसका सपना था कि वह इंडिया के लिए गोल्ड लाए, जो पूरा हो गया है। कहा कि उनकी साथी खिलाड़ी साक्षी शर्मा का किसी कारण चयन नहीं हो पाया है, लेकिन यह आने वाले समय में इंडिया की कप्तान होंगी। दोनों ने मेडल कोच को पहनाए।


पूर्व सीएम से मिलीं सुषमा 
सुषमा शर्मा ने शनिवार को पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास पर मुलाकात की। पूर्व सीएम ने उनका हिमाचली शाल, टोपी पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी। भाजपा के सचिव विनोद ठाकुर ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed