फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Asian Games 2023: Himachal Pradesh six players in India kabaddi team

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में दम दिखाएंगे प्रदेश के 6 कबड्डी खिलाड़ी, कैंप में सीखेंगे बारीकियां

Mon, 31 Jul 2023 01:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 31 Jul 2023 01:06 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति, पुष्पा, साक्षी शर्मा, निधि शर्मा और रितु नेगी कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं।

विज्ञापन
Asian Games 2023: Himachal Pradesh six players in India kabaddi team
ज्योति, पुष्पा, साक्षी, रितु, निधि, विशाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

एशियन गेम्स के लिए भारतीय कबड्डी टीम में प्रदेश के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें पांच महिला खिलाड़ी और एक पुरुष खिलाड़ी शामिल है। यह खिलाड़ी 3 से 30 अगस्त तक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। चीन में होने वाली 19वीं एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय महिला टीम में प्रदेश के जिला सोलन की ज्योति, सिरमौर की पुष्पा, साक्षी, रितु नेगी और बिलासपुर की निधि शर्मा को जगह मिली है।

विज्ञापन


पुष्पा, ज्योति और साक्षी हिमाचल की टीम से खेलती हैं। निधि शर्मा राजस्थान पुलिस में सेवाएं दे रही हैं और राजस्थान की टीम से खेलती हैं। रितु नेगी रेलवे में सेवाएं दे रही हैं और रेलवे कबड्डी टीम का अहम हिस्सा हैं। यह सभी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


महिला खिलाड़ी 3 से 30 अगस्त तक स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ  इंडिया सेंटर पटियाला में और पुरुष टीम के लिए ऊना के विशाल भारद्वाज का चयन हुआ है। वह साई सेंटर बंगलूरू में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। विशाल भारद्वाज हाल ही में एशियन चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। वह प्रो. कबड्डी लीग में भी लगातार खेलते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी धरती पर सूबे की बेटियां बिखेर चुकी हैं चमक
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्योति, पुष्पा, साक्षी शर्मा, निधि शर्मा और रितु नेगी कई बार इंडिया की जर्सी पहनकर विदेशों में नाम चमका चुकी हैं। सिरमौर की साक्षी शर्मा कॉर्नर डिफेंडर और ऑल राउंडर की खिलाड़ी हैं। यह खिलाड़ी पहले भी भारत का प्रतिनिधित्व कर अपने देश का नाम रोशन कर चुकी हैं।


इसके अलावा पुष्पा और ज्योति ऑलराउंडर और निधि शर्मा रेडर और रितु नेगी डिफेंडर की भूमिका निभाती हैं। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण लाल ने बताया कि इंडिया कैंप के लिए हिमाचल प्रदेश के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed