{"_id":"5d7143068ebc3e012f27fb24","slug":"asia-rafting-championship-will-be-held-on-the-streams-of-beas-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में ब्यास की धाराओं पर होगी एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू में ब्यास की धाराओं पर होगी एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप
Fri, 06 Sep 2019 10:20 AM IST
Krishan Singh
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Sep 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यास की धारा पर पहली बार रिवर राफ्टिंग की एशिया चैंपियनशिप होगी। अक्तूबर 2020 में होने वाली चैंपियनशिप को विश्व राफ्टिंग फेडरेशन ने हरी झंडी दे दी है। प्रतियोगिता में भारत समेत एशिया की 32 टीमों में करीब 25 देशों के प्रतिभाग शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
जुलाई 2019 को तुर्की में हुई विश्व राफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड राफ्टिंग फेडरेशन ने हिमाचल के कुल्लू की ब्यास नदी में एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का आयोजन मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबंधित खेल संस्थान करेगा। इसकी पुष्टि संस्थान के निदेशक एवं भारतीय राफ्टिंग टीम के कोच कर्नल नीरज राणा ने की। प्रतियोगिता सात अक्तूबर से 12 अक्तूबर तक होगी।
विज्ञापन
इसमें 150 खिलाड़ियों के साथ 24 जज तथा करीब 50 टीमों के अधिकारी शामिल होंगे। कुल्लू की ब्यास नदी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग स्तर की प्रतियोगिता से न केवल दुनिया में हिमाचल को एक नई पहचान मिलेगी, बल्कि पर्यटन को भी पंख लगेंगे।
कर्नल नीरज राणा ने बताया कि एशिया राफ्टिंग चैंपियनशिप को भारत में करवाने के लिए जुलाई में तुर्की में विश्व राफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डेनियलो बारमेज ने इस बारे में उनसे चर्चा की और ब्यास की धारा के साथ तमाम सुविधाओं को लेकर अवगत करवाया। विश्व रराफ्टिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम को अच्छा प्रदर्शन रहा था।