फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ashwagandha plants will be available free of cost in Himachal, Ayush department took the initiative

Ashwagandha Plants: हिमाचल में निशुल्क मिलेंगे अश्वगंधा के पौधे, आयुष विभाग ने की पहल

Sat, 20 Jul 2024 10:59 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jul 2024 10:59 AM IST
सार

प्रदेश सरकार लोगों को अश्वगंधा के निशुल्क पौधे देगी। आयुष विभाग ने पहली बार यह पहल की है। 

विज्ञापन
Ashwagandha plants will be available free of cost in Himachal, Ayush department took the initiative
अश्वगंधा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार लोगों को अश्वगंधा के निशुल्क पौधे देगी। आयुष विभाग ने पहली बार यह पहल की है। अश्वगंधा सर्दी, खांसी-जुकाम के लिए गुणकारी है। आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली के उपयोग में यह लोकप्रिय जड़ी-बूटी है। नसों पर आरामदायक प्रभाव डालने के लिए यह काफी लाभदायक मानी जाती है। अश्वगंधा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी अच्छा प्रभाव डालता है। ऐसे में सरकार ने लोगों को अपने घरों के आसपास अश्वगंधा के पौधे लगाने की सलाह दी है।

विज्ञापन


आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि लोगों का रुझान आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रणाली की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग की ओर से आयुर्वेद इलाज में नई-नई तकनीक अपनाई जा रही है। अस्पतालों में माइग्रेन जैसी बीमारियों के लिए पंचकर्मा कराया जा रहा है। अब प्रदेश सरकार की कोशिश है कि लोग अपने घर के आसपास जड़ी-बूटियां उगाएं। इसी कड़ी में लोगों को अश्वगंधा का पौधे रोपने को कहा गया है।
विज्ञापन


विभाग की ओर से हर परिवार को अश्वगंधा का एक पौधा दिया जा रहा है। इसके अलावा लोगों को जड़ी-बूटियों की जानकारी देने के लिए आयुष विभाग ने ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसमें आयुर्वेद विभाग के डॉक्टर पंचायतों में जाएंगे। इसमें लोगों को औषधीय पौधे लगाने की सलाह दी जाएगी। अच्छी सेहत के साथ यह आय का जरिया भी बन सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed