फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ashok Mehra elected President of Sujanpur Nagar Parishad

अविश्वास प्रस्ताव के बाद लॉटरी से फिर अशोक मेहरा बने नप सुजानपुर के अध्यक्ष

Fri, 31 Jan 2020 07:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 31 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Ashok Mehra elected President of Sujanpur Nagar Parishad
- फोटो : अमर उजाला

नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में मुकाबला रोचक रहा। भाजपा के छह पार्षद होने के बावजूद मतदान के दौरान हुए कड़े मुकाबले में चार-चार पड़े मतों के मुकाबले में बराबर रहे अशोक मेहरा की लाटरी निकलने से अशोक मेहरा अध्यक्ष पद के लिए चुने गए। नगर परिषद के कुल 9 पार्षदों ने मतदान किया। जिनमें एक पार्षद का मतदान रद्द हो गया।

विज्ञापन


उधर भाजपा ने वार्ड 7 की पार्षद सुमन अटवाल को भाजपा से निष्कासित कर दिया। नगर परिषद सुजानपुर में लंबे समय से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ चले दंगल का शुक्रवार को कुछ हद तक रोचक मुकाबले के साथ समापन हो गया। लेकिन अब आगामी समय में उपाध्यक्ष का होने वाला चुनाव पर सबकी नजर है।
विज्ञापन


शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी नागरिक शिल्पा बेकटा ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर मतदान के लिए बैठक निर्धारित की थी। हालांकि वीरवार को रखी गई बैठक में कोरम ना होने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई थी। शुक्रवार को हुई बैठक में नगर परिषद के सभी पार्षदों ने भाग लिया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदारों ने दावा पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा समर्थित पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए अशोक मेहरा तथा कांग्रेस की ओर से भाजपा में ही रही सुमन अटवाल को अध्यक्ष पद के लिए दावेदार बनाया। जिसमें रोचक मुकाबले में दोनों दावेदारों को चार-चार मत मिले। जबकि एक मत कैंसिल हो गया।


जिसके बाद टाई हुए मुकाबले में पर्ची सिस्टम से सुमन अटवाल और अशोक मेहरा के नाम तय किए गए। जिसमें अशोक मेहरा के नाम लॉटरी निकली। अशोक मेहरा को अध्यक्ष पद की जीत की घोषणा हुई। इस तरह से अशोक मेहरा एक ही कार्यकाल में दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed