फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   ASHA workers will get an incentive of two thousand rupees for two months

आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी दो महीने के लिए दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि

Tue, 23 Jun 2020 08:36 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
ASHA workers will get an incentive of two thousand rupees for two months
सीएम जयराम ने आशा कार्यकर्ताओं से बात की। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार ने प्रदेश की सभी आशा कार्यकर्ताओं को जून-जुलाई माह के लिए दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। इनकी संख्या सात हजार से ज्यादा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में प्रदेश की आशा कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए यह बात कही।  सीएम ने कहा कि आशा कार्यकर्ता लोगों को जागरूक करने में और होम क्वारंटीन के नियमों का सख्ती से पालन करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

विज्ञापन


जयराम ने कहा कि प्रदेश सरकार सामुदायिक स्तर पर संक्रमण का फैलाव रोकने में सफल रही है, जिसका श्रेय आशा कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आशा कार्यकर्ताओं की सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव डॉ. आरएन बत्ता, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. बीबी कटोच, विशेष सचिव स्वास्थ्य डॉ. निपुण जिंदल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed