फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   As soon as the gates of Siund dam are opened, hooters will sound till Larji, preparations are on to install Ea

हिमाचल: सिउंड बांध के गेट खुलते ही अब लारजी तक बजेंगे हूटर, अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की तैयारी

Mon, 15 Jul 2024 11:39 AM IST
Krishan Singh हरिराम चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू)
हरिराम चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, सैंज (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jul 2024 11:39 AM IST
सार

 कुल्लू जिले की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण तीन के सिउंड बांध के गेट खुलते ही अब लारजी तक हूटर बजेगा। परियोजना प्रबंधन ने अर्ली वार्निंग अलर्ट सिस्टम लगाने की तैयारी कर ली है। 

विज्ञापन
As soon as the gates of Siund dam are opened, hooters will sound till Larji, preparations are on to install Ea
लारजी बांध - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण तीन के सिउंड बांध के गेट खुलते ही अब लारजी तक हूटर बजेगा। परियोजना प्रबंधन ने अर्ली वार्निंग अलर्ट सिस्टम लगाने की तैयारी कर ली है। यह सिस्टम 1.16 करोड़ रुपये की लागत से लगेगा। बीते साल जुलाई में पिन पार्वती नदी में आई बाढ़ के एक साल बाद परियोजना प्रबंधन ने अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने की कवायद शुरू की है। यह प्रोजेक्ट पिन पार्वती नदी पर ही बना है।

विज्ञापन


इस सिस्टम के स्थापित होने के बाद सिउंड बांध के जैसे ही गेट खुलेंगे तो उसी समय बांध से लेकर लारजी तक जोर से हूटर बज जाएंगे। इससे लोग उसी समय अलर्ट हो जाएंगे। सरकार ने प्रदेश में बिजली परियोजनाओं के बांधों में सुरक्षा उपकरण न लगाने पर 21 परियोजनाओं को लीगल नोटिस भेजे थे। इसके बाद इस तरह की प्रक्रिया शुरू हुई है। जल विद्युत परियोजनाओं में बांध सुरक्षा एक्ट की अवहेलना न हुई होती तो पिछले साल नदी से मची तबाही से बचा जा सकता था। परियोजनाओं के पांचों बांधों से पानी छोड़ने की वजह से भारी नुकसान हुआ। सरकार ने 2014 में अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए थे। 

विज्ञापन

सेंसर बेस्ड अर्ली वार्निंग सिस्टम का टेंडर लगा दिया गया है। अगले दो महीनों में इसे स्थापित कर दिया जाएगा। सिउंड बांध से लेकर लारजी तक नदी के किनारे पांच हूटर लगाए जाएंगे। हूटर न सिर्फ बजेंगे बल्कि इसकी आवाज के माध्यम से संदेश प्रसारित करने का भी प्रावधान होगा। हूटर चारों दिशाओं में सुनाई देगा। -प्रकाश चंद  महाप्रबंधक, पार्वती परियोजना 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed