{"_id":"69e76370e1164424e108acad","slug":"arush-shivankit-and-arnav-emerged-winners-at-the-global-policy-summit-shimla-news-c-19-sml1002-709315-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ग्लोबल पॉलिसी समिट में आरुष\nशिवांकित और अर्नव बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ग्लोबल पॉलिसी समिट में आरुष शिवांकित और अर्नव बने विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑकलैंड हाउस स्कूल में टू यूनाइट नेशन का आयोजन
मृणालिनी, अयाना और प्रणवी ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के प्रतिष्ठित ऑकलैंड हाउस स्कूल फॉर बॉयज में यूथ मूवमेंट टू यूनाइट नेशन (वाईएमयूएन) कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त किए। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 15 से अधिक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में ग्लोबल पॉलिसी समिट में आरुष गर्ग, शिवांकित कंवर और अर्नव सिंह विजेता रहे। यूएनएचआरसी (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद) की भूमिका में मृणालिनी भाखरिता, अयाना भारद्वाज और प्रणवी चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एआईपीपीएम में प्रखर दत्त उपाध्याय, हर्षिका और राशि सिंधु विजेता रहे। लोकसभा सत्र में ओजस छाजटा, मनीष शौर्य सूद और सिमरथ ने बाजी मारी। आरिका धांता, माहेक मिश्रा, सिया बंसल, कंवर युगांतर सिंह बेस्ट डेलिगेट चुने गए। इंटरनेशनल प्रेस श्रेणी में प्रत्युष बेस्ट रिपोर्टर और ओजस्विनी कंवर बेस्ट फोटोग्राफर चुने गए। समग्र प्रदर्शन के आधार पर सेंट ल्यूक्स स्कूल सोलन को बेस्ट डेलिगेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान नियामक आयोग के सदस्य डॉ. ललित ने किया और समापन समारोह में प्रख्यात रंगमंच कलाकार रूपेश भीमटा ने शिरकत की। वाईएमयूएन के संस्थापक एवं अध्यक्ष हेमांक्श गुप्ता, सह-संस्थापक एवं मुख्य सलाहकार सावी सेखरी तथा भाव्यांश वर्मा के नेतृत्व में सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विद्यार्थियों को कूटनीति, नीति-निर्माण और नेतृत्व कौशल को समझने तथा प्रदर्शित करने के बारे में जानकारी दी गई।