{"_id":"619fd7d3a2e7695ba6362646","slug":"arunoday-of-shimla-watched-his-kbc-show-with-his-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल : शिमला के अरुणोदय ने माता-पिता के साथ देखा अपना केबीसी शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल : शिमला के अरुणोदय ने माता-पिता के साथ देखा अपना केबीसी शो
Fri, 26 Nov 2021 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:07 AM IST
सार
अरुणोदय शर्मा के पिता का नाम जगदीश शर्मा है, जो जिला कोषाधिकारी शिमला के पद पर नियुक्त हैं।
विज्ञापन
खुशी के पल...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौ साल के अरुणोदय शर्मा ने वीरवार रात को शिमला स्थित अपने घर पर अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में खुद के प्रदर्शन को देखा। उसने अपने माता-पिता के साथ यह कार्यक्रम देखा।
विज्ञापन
अरुणोदय शर्मा के पिता का नाम जगदीश शर्मा है, जो जिला कोषाधिकारी शिमला के पद पर नियुक्त हैं। उनकी माता ममता पॉल शर्मा भी शिमला में सीडीपीओ के पद पर नियुक्त हैं। अरुणोदय का कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के लिए चयन हुआ। वह सेंट एडवर्ड्स स्कूल शिमला का छात्र है।
विज्ञापन
अरुणोदय मूल रूप से जिला शिमला की तहसील कोटखाई की ग्राम पंचायत देवगढ़ के बागी गांव के निवासी हैं। इस बच्चे की बोलने के तरीके से खुद अमिताभ बच्चन भी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
यह बच्चा शो में अमिताभ बच्चन की भी मिमिकरी करने लग जाता है, जिससे लोग खुद अमिताभ बच्चन भी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। अरुणोदय सोमवार को भी सोनी एंटरटेनमेंट टीवी पर नज़र आएंगे।