{"_id":"5d61473b8ebc3e93c41891cd","slug":"arun-jaitley-and-sushma-swaraj-were-present-in-anurag-ekta-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुराग ठाकुर की एकता यात्रा में साथ रहे थे अरुण जेटली और सुषमा स्वराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुराग ठाकुर की एकता यात्रा में साथ रहे थे अरुण जेटली और सुषमा स्वराज
Sun, 25 Aug 2019 11:39 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल परिवार के सबसे करीबी नेता के तौर पर जाना जाता रहा है।
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने के लिए आयोजित एकता रैली के दौरान भी जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार उस दौरान अनुराग ठाकुर के साथ रैली में शामिल रहे थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज फहराने से संबंधित एकता यात्रा को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रोक दिया था। उस दौरान सभी भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया गया था। हालांकि बाद में अनुराग ठाकुर एवं अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस की बसों में भर कर पंजाब के माधोपुर के पास छोड़ा गया था।
विज्ञापन
जेटली और स्वराज के दुनिया छोड़ जाने से हिमाचल भाजपा को गहरा झटका लगा है। अरुण जेटली वर्ष 2007-08 में हमीरपुर में उपचुनाव के दौरान चुनाव प्रचार में आ चुके हैं।
जेटली ने हमीरपुर के भोटा चौक स्थित सर्वहित सुधार सभा परिसर में चुनावी रैली को संबोधित किया था। इस चुनाव में भाजपा ने शानदार जीत भी हासिल की थी।