फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   artists money not paid

Shimla Winter Carnival: पैसों के लिए चक्कर काट रहे विंटर कार्निवल के हिमाचली लोक कलाकार

Wed, 05 Feb 2025 11:48 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2025 11:48 AM IST
सार

शिमला विंटर कार्निवल में अपनी आवाज और डांस से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हिमाचली लोक कलाकार अब अपने पैसे के लिए चक्कर काट रहे हैं।

विज्ञापन
artists money not paid

विस्तार

ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित शिमला विंटर कार्निवल में अपनी आवाज और डांस से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हिमाचली लोक कलाकार अब अपने पैसे के लिए चक्कर काट रहे हैं। एक महीने बाद भी इन्हें पैसा जारी नहीं हो पाया है।

विज्ञापन


उधर, नगर निगम का कहना है कि पैसों की कोई कमी नहीं है। यह पैसा ट्रेजरी से जारी होना है। जैसे ही पैसा मिलेगा, उसे कलाकारों में बांट दिया जाएगा। शिमला विंटर कार्निवल 24 दिसंबर से आठ जनवरी तक मनाया गया था। इसमें 25 से ज्यादा हिमाचली लोक कलाकारों समेत कई बॉलीवुड और पंजाबी गायकों ने भी अपनी प्रस्तुति दी थी। इसके लिए किस कलाकार को कितना पैसा देना है, यह पहले ही तय हो चुका है।
विज्ञापन


स्थानीय कलाकारों के अनुसार नगर निगम ने बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों को तो ज्यादातर पैसों का भुगतान कर दिया है। लेकिन हिमाचली लोक कलाकारों को अभी एक पैसा नहीं दिया है। कई कलाकार अब निगम दफ्तर पहुंचकर भी पैसों को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि पैसे की कमी नहीं है। इन कलाकारों को जो पैसा दिया जाना है, वह ट्रेजरी से रिलीज होना है। जैसे ही यह पैसा आएगा, उसे तुरंत कलाकारों को दे देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी महकमों से परेशान हैं कलाकार
सांस्कृतिक समारोहों में प्रस्तुति देने के बाद पैसों के लिए इंतजार करने का यह पहला मामला नहीं है। कलाकारों का कहना है कि ज्यादातर सरकारी महकमे कई महीनों तक पैसों के लिए इंतजार करवाते हैं। यदि आवाज उठाओ तो उन्हें भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों में मौका नहीं देते। इसलिए कोई भी सामने नहीं आता।

विंटर कार्निवल में कई कलाकारों ने मचाया था धमाल
शिमला विंटर कार्निवल इस बार काफी हिट रहा था। पंजाबी लोक गायक सतिंदर सरताज के अलावा कई बॉलीवुड कलाकारों ने भी स्टार नाइट में अपनी प्रस्तुति दी थी। इनके अलावा नाटी किंग कुलदीप शर्मा, ओम प्रकाश, अर्जुन गोपाल, योगेश मुकुल, अनुज शर्मा, रोशनी शर्मा, संजय ठाकुर, नेहा दीक्षित, संजीव धीमान, राजेंद्र वर्मा, हेमंत शर्मा, बंदना धीमान, गौरव कौंडल, पंकज ठाकुर, विकी, प्रदीप शर्मा, रेशमी देवी, ज्योति बिष्ट, निधि रस्तोगी समेत 25 से ज्यादा कलाकारों ने भी समां बांधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed