फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   artifical Intelligence technology will give information about earthquake in advance, will be used in secretari

Shimla News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक पहले ही दे देगी भूकंप की जानकारी

Wed, 13 Mar 2024 12:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल पर आधारित प्रणाली भूकंप की पहले ही निवासियों को चेतावनी देगी और आधारभूत ढांचे की निगरानी करेगी।

विज्ञापन
artifical Intelligence technology will give information about earthquake in advance, will be used in secretari
भूकंप - फोटो : iStock

विस्तार

भूकंप की चेतावनी देने के लिए नई तकनीक ईजाद की गई है। एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) मॉडल पर आधारित प्रणाली भूकंप की पहले ही निवासियों को चेतावनी देगी और आधारभूत ढांचे की निगरानी करेगी। आवासीय क्षेत्रों में 10-12 घरों के लिए एक सिस्टम लगाया जा सकता है। अरहास कंपनी ने यह तकनीक बनाई है। एआई से लैस भूकंप जोखिम प्रबंधन प्रणाली के दो प्रमुख तत्व हैं। इसमें एकीकृत ढंग से आधारभूत ढांचे की निगरानी एसएचएम (स्ट्क्चर हेल्थ मॉनिटरिंग) और भूकंप की जल्दी चेतावनी ईईडब्ल्यू (ईअरली अर्थक्यूक वार्निंग) शामिल हैं।

विज्ञापन


एसएचएम सिस्टम सातों दिन 24 घंटे आधारभूत ढांचे की निगरानी सुनिश्चित करते हैं। 60 सेकेंड में आकलन रिपोर्ट तैयार करती है और समय रहते उसे दिखाती है। इसके साथ ही ईईडब्ल्यू सिस्टम भूकंप के पहले और बाद में आने वाले झटकों की 60 सेकेंड में जानकारी के लिए एआई को तैनात करता है। भूकंप के बाद आकलन और मूल्यांकन रिपोर्ट भी यह सिस्टम बनाता है। अराहास के एआई डेवलपर ओरोबिंद उपाध्याय ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर के कई राज्यों के व्यावसायिक कांप्लेक्स में इस तकनीक का इस्तेमाल  किया जा रहा है। हिमाचल सरकार से भी तकनीक का उपयोग शिमला के सचिवालय और नए बस अड्डे में करने के लिए बात की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed