फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   art and culture prize money will be increased in himachal.

साहित्य और कला सम्मान की पुरस्कार राशि बढ़ेगी

Mon, 14 Mar 2016 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 14 Mar 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
 art and culture prize money will be increased in himachal.
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने साहित्य और कला सम्मान पुरस्कारों की राशि बढ़ाने की घोषणा की है। शिखर सम्मान की राशि भी दोगुना बढ़ा दी है। उन्होंने यह घोषणा प्रदेश कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी की शासी निकाय की बैठक की अध्यक्षता करते हुए की।

विज्ञापन


कहा कि वर्ष 2012 और 2015 के लिए ‘साहित्य पुरस्कार’ तथा वर्ष 2015 के लिए ‘कला सम्मान’ शीघ्र दिए जाएंगे। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय थियेटर अभिनेता एवं निदेशक मनोहर सिंह की स्मृति में 12 अप्रैल को मनोहर जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन


प्रसिद्ध लोक गायक काकुराम के नाम पर ‘स्मृति समारोह’ तथा अन्य समारोह करने का सुझाव दिया। अब  ‘साहित्य पुरस्कार’ एवं ‘कला सम्मान’ पुरस्कारों की राशि बढ़कर 51000 हो जाएगी। शिखर सम्मान की पुरस्कार राशि 51000 से एक लाख रुपये हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने शिक्षा विभाग को अकादमी की ओर से प्रकाशित अनुसंधान पत्रिका ‘सोमसी’ की कम से कम 500 प्रतियां खरीदने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश के स्कूलों और कॉलेजों के पुस्तकालयों में ये पुस्तकें अवश्य रखी जाएं। अकादमी की सेवाएं एवं वित्तीय मामले देखने को सेवा समिति के गठन, अकादमी की गतिविधियां बढ़ाने तथा अकादमी के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने का भी निर्णय लिया गया।

अकादमी सचिव अशोक हंस और उपाध्यक्ष डा. प्रेम शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। वूल फेडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर ठाकुर, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) डा. श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव (शिक्षा) पीसी धीमान, कला, भाषा एवं संस्कृति की सचिव अनुराधा ठाकुर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक डा. एमपी सूद, कला, भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक अरुण शर्मा तथा अकादमी के गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।

कलमबद्ध होंगी लेखकों की हस्तलिपियां, पांडुलिपियां
सीएम ने सूचना एवं जन संपर्क विभाग को भाषा, कला एवं संस्कृति अकादमी के साथ मिलकर प्रसिद्ध लोक गायकों, लोक कलाकारों, साहित्यकारों, पहाड़ी चित्रकारों और लेखकों की हस्तलिपियों, पांडुलिपियों को कलमबद्ध करने के निर्देश दिए। कहा कि इनके ऑडियो-वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड करें।


वुड डेल हाल में चलेगा अकादमी का पुस्तकालय
सीएम ने वुड-डेल हाल का उपयोग अकादमी के पुस्तकालय को करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसका पुनरुद्धार एवं पुनर्निर्माण को भी कहा। वर्तमान में यह पुस्तकालय एक निजी भवन में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed