फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Arrival of local peas increased in vegetable market, price got Rs 42 per kg

Solan News: सब्जी मंडी में बढ़ी स्थानीय मटर की आवक, 42 रुपये किलो मिला दाम

Tue, 19 Mar 2024 06:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2024 06:42 PM IST
सार

प्रदेशभर में 23,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की खेती की जाती है, जिसमें से कई क्षेत्रों का मटर सोलन सब्जी मंडी पहुंचता है। इससे सब्जी मंडी सोलन में लाखों रुपये का कारोबार होता है। 

विज्ञापन
Arrival of local peas increased in vegetable market, price got Rs 42 per kg
सोलन सब्जी मंडी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सब्जी मंडी सोलन में मंगलवार को स्थानीय मटर की आवक बढ़ गई है। पहाड़ी और ठंडे क्षेत्र के इस मटर की बाजार में खूब मांग रही। इसके दाम भी 42 रुपये प्रति किलो तक मिले हैं। इस मटर की मांग सबसे अधिक मुंबई और अहमदाबाद की मंडियों में रही। आने वाले दिनों में मटर के दामों में ओर उछाल आने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, प्रदेशभर में 23,900 हेक्टेयर क्षेत्र में मटर की खेती की जाती है, जिसमें से कई क्षेत्रों का मटर सोलन सब्जी मंडी पहुंचता है। इससे सब्जी मंडी सोलन में लाखों रुपये का कारोबार होता है।

विज्ञापन


इस मटर की सबसे अधिक डिमांड मुंबई और अहमदाबाद में होती है। इस बार सूखे के कारण सोलन का अधिकतर स्थानीय मटर खराब हो गया है। हालांकि, सोलन के साथ लगते क्षेत्र बसाल, देवठी, कंडाघाट, धरोट और जौणाजी समेत अन्य क्षेत्रों से हरा मटर सोलन मंडी पहुंच रहा है। उसके बाद बाहरी राज्यों के व्यापारी भी मटर खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। उधर, मंडी समिति सोलन के सचिव डॉ. रविंद्र शर्मा ने बताया कि स्थानीय मटर की खेप सोलन मंडी में पहुंचनी शुरू हो गई है। किसानों को उनके ग्रेड के हिसाब से फसलों के दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में मटर के दामों में उछाल आने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed