{"_id":"6564850d15b238d14c01b3eb","slug":"arrangements-during-snowfall-handed-over-to-nodal-officers-shimla-news-c-19-sml1001-266038-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बर्फबारी में व्यवस्था संचालन \nनोडल अधिकारियों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बर्फबारी में व्यवस्था संचालन नोडल अधिकारियों के हवाले
विज्ञापन
पांच सेक्टरों में 26 नोडल अधिकारी संभालेंगे व्यवस्था
हिमपात का दो दिन पहले मिल जाएगा अलर्ट
आपदा से निपटने के लिए विशेष जवानों की तैनाती
डीसी ने बिजली-पानी की लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सर्दी के मौसम (विंटर सीजन) में बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
हिमपात के दौरान व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए शहर को पांच सेक्टरों में बांटा। हर विभाग से एक नोडल अधिकारी (कुल 26 नोडल अधिकारी) की सेक्टरों में ड्यूटी लगाई है। इसके अलावा एडीएम, उपायुक्त के सहायक आयुक्त, एसडीएम के जिम्मे शहर की व्यवस्था रहेगी। आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, क्यूआरटी, पुलिस और होमगार्ड के जवानों रेस्क्यू अभियान चलाएंगे। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला सेे जिला प्रशासन को हिमपात का दो दिन पहले अलर्ट मिल जाएगा।
डीसी आदित्य नेगी ने बर्फबारी के मद्देनजर लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और नगर निगम प्रशासन को सभी मार्गों पर रेत, कैल्शियम क्लोराइड तथा मशीनरियां की उपलब्ध करवाने को कहा है। बर्फबारी में अस्पतालों की सड़कें खोलना प्राथमिकता रहेगी। कहा कि एसडीएम दूर-दराज के क्षेत्रों में खाद्य आपूर्ति एवं मिट्टी का तेल, डीजल का स्टॉक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए जिला आपदा प्रबंधक प्राधिकरण के 1077 और नगर निगम के 1916 आपातकालीन नंबर पर संपर्क कर मदद प्राप्त की जा सकती है।
यह अधिकारी संभालेंगे शहर की व्यवस्था
एसडीएम (ग्रामीण) निशांत ठाकुर को सेक्टर-1 का जिम्मा सौंपा है। सेक्टर-1 में संजौली, छोटा शिमला, ढली, कुफरी, नालदेहरा, मशोबरा, बल्देयां और भट्ठाकुफर क्षेत्र शामिल हैं। इसमें एसडीएम (ग्रामीण) निशांत ठाकुर, नायब तहसीलदार (ग्रामीण) बिशन कंवर, डीएसपी वरुण पटियाल, एसएचओ विरोचन नेगी, लोनिवि एसडीओ पंकज शर्मा, एमसी एक्सिन राजेश ठाकुर, जेई निक्काराम, वन विभाग से डीएम मुख्यालय प्रदीप भंडारी, डीएफओ ग्रामीण कृष्ण कुमार, डीएफओ शहरी पवन कुमार और विद्युत बोर्ड ढली से इंजीनियर शुभम शामिल हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
एडीएम अजीत भारद्वाज को सेक्टर-2 की व्यवस्था देखेंगे। सेक्टर-2 में ढली-संजौली बाईपास, आईजीएमसी, लक्कड़ बाजार, विक्ट्री टनल, कैथू, भराड़ी, चौड़ा मैदान, एजी ऑफिस, अनाडेल और एचपीयू क्षेत्र शामिल हैं। तहसीलदार (ग्रामीण) संजीव गुप्ता, डीएसपी (ट्रैफिक) अजय भारद्वाज, एमसी से एसडीओ गोपेश बहल, लोनिवि एसडीओ रवि कौंडल और इंजीनियर ईएसडी ईदगाह पंकज पाल भी व्यवस्था देखेंगे।
एसडीएम (शहरी) भानू गुप्ता देखेंगे सेक्टर-3 में व्यवस्था देखेंगे। सेक्टर-3 में टुटीकंडी बाईपास-आईएसबीटी होते हुए शोघी तक, चक्कर, बालूगंज, टूटू, जतोग, नाभा, फागली, रामनगर, खलीणी, बीसीएस और विकासनगर क्षेत्र शामिल है। डीआरओ संजीत शर्मा, डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार, लोनिवि एसडीओ रमेश राणा और ईएसडी बालूगंज देविंद्र कुमार, एनएच से एक्सिन पवन शर्मा, एसडीओ भूपेंद्र गोयल और एनएचएआई से साइट इंजीनियर केएच नेगी भी इस कार्य में सहयोग करेंगे।
एडीएम (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा सेक्टर-4 की प्रभारी होंगी। सेक्टर-4 में उपायुक्त कार्यालय, विक्ट्री टनल से कार्ट रोड छोटा शिमला तक, ओकओवर, यूएस क्लब, रिज, हॉलीलॉल, जाखू, रिच माउंट, राम चंद्रा चौक, केएनएच और उच्च न्यायालय शामिल है। तहसीलदार (शहरी) एचएल घेज्टा, एएसपी (मुख्यालय) सुनील नेगी, लोनिवि एसडीओ रमेश राणा, जेई महावीर कश्यप, एसडीओ एमसी दिनेश ठाकुर, जेई प्रवीण जिंटा, ईएसडी छोटा शिमला से विपिन कश्यप भी इस सेक्टर में का कार्य देखेंगे।
एडीसी अभिषेक वर्मा सेक्टर-5 में व्यवस्था संभालेंगे। सेक्टर-5 में प्रदेश सचिवालय, छोटा शिमला, ब्रॉकहॉस्ट, कसुम्पटी, मैहली और पंथाघाटी क्षेत्र शामिल हैं। एडीसी अभिषेक वर्मा, पीओ कृर्ति चंदेल, नायब तहसीलदार (शहरी) खेमराज, एएसपी (सिटी) नवदीप सिंह, एसडीओ एमसी दिनेश ठाकुर, जेई राकेश कुमार और इंजीनियर ईएसडी कसुम्पटी धर्मपाल भी इस सेक्टर में कार्य देखेंगी।