{"_id":"5e3288b68ebc3e4ae459d674","slug":"army-jawan-sunil-kumar-marriage-in-mandi-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात लेकर दलेड़ पहुंचे सैनिक सुनील, दोनों परिवारों में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात लेकर दलेड़ पहुंचे सैनिक सुनील, दोनों परिवारों में खुशी की लहर
Thu, 30 Jan 2020 01:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिर वो घड़ी आ ही गई, जब सैनिक सुनील कुमार बरात लेकर लडभड़ोल के दलेड़ गांव पहुंचे और दुल्हन के साथ सात फेरे लिए। बुधवार देर शाम को पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में पूरी करवाई गईं। दुल्हन और दूल्हा पक्ष के लोग भी बेहद खुश थे। धर्मपुर उपमंडल की सिधपुर पंचायत के खैर परडाना गांव के सैनिक की शादी 15 जनवरी को तय हुई थी।
विज्ञापन
16 जनवरी को दूल्हे की बरात लडभड़ोल के दलेड़ गांव जानी थी। दोनों तरफ तैयारियां पूरी हो गई थीं। घर में शादी का सामान पहुंच चुका था। रिश्तेदार भी आ गए थे, लेकिन सैनिक दूल्हा भारी बर्फबारी के चलते कश्मीर में फंस गया था।
विज्ञापन
सैनिक सुनील बांदीपुरा क्षेत्र के ट्रांजिट कैंप में पहुंच चुके थे। बर्फबारी के कारण सड़कें बंद होने और घर में भी संपर्क न होने के कारण शादी का मुहूर्त निकल गया। इसके बाद सुनील जब घर पहुंचे तो घरवालों ने शादी के लिए नया मुहूर्त निकाला। बुधवार को दूल्हा-दुल्हन विवाह बंधन में बंध गए।
विज्ञापन